विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चाओं में रहते हैं। दोनों की कोडी को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है और उन्हें हर कोई पसंद भी करता है। वहीं बात करें विराट कोहली कि तो क्रिकेट फैन भी उनके दीवाने हैं। दोनों की जोड़ी भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है और ये कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है।
अब हाल ही में ये कपल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में अनुष्का और विराट एक साथ जिम करते हुए नज़र आ रहे हैं। हर कोई उनकी इस वीडियो को पसंद भी कर रहा है। वहीं विराट ने ही इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। आइए जानते हैं वीडियो से जुड़ी खास बातें।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनुष्का शर्मा एक जाना माना नाम है। वहीं विराट कोहली ने भी भारतीय क्रिकेट टीम में अपना अहम योगदान दिया है। दर्शक भी इस कपल के बारे में जानना काफी पसंद करते हैं। ये कपल सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियो को साझा करते ही रहते हैं। यूजर्स भी इन्हें खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में इस कपल की एक वीडियो वापस से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में ये कपल एक साथ जिम करता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों ही वेट से जुड़ी एक्सरसाइज़ कर रहे हैं। इसमें विराट में ब्लैक टी शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स पहना हुआ है वहीं अनुष्का व्हाइट टॉप और ग्रे पैंट में नज़र आ रही हैं। दोनों की ये वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो को लाखों यूजर्स पसंद भी कर चुके हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा है कि “बैक टू माय फेवरेट विद माय फेवरेट अनुष्का शर्मा” वहीं इस पर अनुष्का ने भी बाइसेप्स के साथ रेड हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। फिलहाल विराट आईपीएल में व्यस्त हैं। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं अनुष्का भी अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर तैयारी में जुटी हुई हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म ज़ीरो में देखा गया था।