New Delhi: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर आज भी किसी जवान हीरो से कम नहीं लगते हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 65 की हो चुकी हैं। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में भी दी है। जिसमें से एक फिल्म थी जुदाई। इस फिल्म को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। जुदाई फिल्म पर्दे पर दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
इस फिल्म में बड़े पर्दे पर आते ही तहलका मचा दिया था। वहीं आज भी इस फिल्म के गाने दर्शकों के सिर चढ़कर बोलते हैं। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर को भी खूब पसंद किया था। लेकिन शुरुआत में अनिल इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे। फिर एक फैसले ने अनिल को सुपरहिट हीरो बना दिया। आइए जानते हैं इस किस्से के बारे में
जुदाई में काम नहीं करना चाहते थे अनिल कपूर
दरअसल जुदाई फिल्म 28 फरवरी 1997 को रिलीज़ हुई थी। आज इस फिल्म को रिलीज़ हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। बताया जाता है कि ये फिल्म तेलुगू फिल्म शुभलग्नम की रिमेक ही थी। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने इस फिल्म से जुड़ी कई बातों को भी उजागर किया था जिसमें सबसे हैरानी वाली बात अनिल ने ये बताई कि वे पहले इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे।
दरअसल उस समय उनकी फिल्म “रूप की रानी और चोरों का राजा” फ्लॉप हुई थी। इसके कारण वे काफी परेशान चल रहे थे। वहीं इस फिल्म में के लिए वे खुद को इस किरदार से जोड़ भी नहीं पा रहे थे। इसलिए अनिल ने इस फिल्म को न करने का फैसला किया था।
सही फैसले ने बदल दी किस्मत
इस फिल्म को राज कुंवर द्वारा निर्देशित किया गया था वहीं फिल्म को अनिल के पिता सुरिंदर कपूर ने ही बनाया था। ऐसे में अपने परिवार के लिए अनिल इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद ये फिल्म रिलीज़ हुई और तीनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को आज 25 साल बाद भी दर्शक नहीं भूल पाए हैं।
वहीं अब जल्द ही अनिल जुग जुग जियो फिल्म में भी नज़र आने वाले हैं। वहीं माना जा रहा है कि अनिल कपूर एनिमल में भी नज़र आ सकते हैं। वहीं खबरों के मुताबिक अनिल कपूर ने फाइटर को भी साइन कर लिया है।