44 की उम्र में अकेले ही जिंदगी जी रही हैं “अंगूरी भाभी”, शादी होने के 2 दिन पहले ही लगा था झटका

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

New Delhi: शिल्पा शिंदे छोटे पर्दे की जानी मानी कलाकार हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करता है।कई टीवी शोज़ में शिल्पा नज़र आ चुकी हैं और उन्हें खूब पसंद भी किया गया है। वहीं शिल्पा बिग बॉस 11 की विजेता भी रह चुकी हैं। शिल्पा की खूबसूरती भी कई लोगों का दिल ले बैठी है हर कोई उनके अलग अंदाज़ को खूब पसंद करता है।

वहीं शिल्पा को असली पहचान शो भाभी जी घर पर हैं से ही मिली थी। इस शो में शिल्पा ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था जो आज भी दर्शकों के जहन में बसा हुआ है। हालांकि अब शिल्पा इस शो को छोड़ चुकी है। लेकिन इतनी पॉपुलर होने के बाद भी शिल्पा अकेले ही जिंदगी जी रही हैं। शादी के दो दिन पहले ही उनकी शादी भी टूट गई थी। आइए जानते हैं

अंगूरी भाभी के किरदार ने बनाया सुपरस्टार

शिल्पा शिंदे को आज एक फेमस और चर्चित अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है। दर्शक उन्हें खूब पसंद करते हैं। आज भी शिल्पा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और दर्शक भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। यूं तो शिल्पा ने कई शोज़ में काम किया लेकिन भाभी जी घर पर हैं के किरदार अंगूरी भाभी ने शिल्पा को सुपरस्टार बना दिया था। आज भी दर्शकों के लिए बीच ये किरदार खूब पसंद किया जाता है। हालांकि अब वे शो को अलविदा कह चुकी हैं।

वहीं इसके बाद शिल्पा को बिग बॉस 11 में भ्हि देखा गया था। इस शो में शिल्पा विजेता बनी थी। वहीं शिल्पा की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी आज 44 की उम्र में शिल्पा अकेली ही हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने अब तक शादी नहीं की है।

शादी के दो दिन पहले ही टूट गई थी शादी

बेशक आज शिल्पा अकेली हैं लेकिन आज से करीब 13 साल पहले शिल्पा की शादी होने वाली थी जो शादी के दो दिन पहले ही टूट गई थी। दरअसल शिल्पा और अभिनेता रोमित राज एक दूसरे को डेट कर रहे थे और साथ ही दोनों ने शादी करने का भी फैसला कर लिया था। दोनों ही शो मायका से एक दूसरे के करीब आए थे। लेकिन शादी के दो दिन पहले ही दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। वहीं तब से अब तक शिल्पा कुंवारी ही हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े