New Delhi: अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अजय ने अपनी कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। आज अजय का जन्मदिन भी हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल 1969 को पंजाब में हुआ था। पैदा होने के बाद उनका नाम विशाल देवगन रखा गया था लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें अजय देवगन के नाम से ही पहचान मिली।
22 साल की उम्र में ही अजय ने अपने करियर को शुरू किया था। फूल और कांटे फिल्म से ही अजय ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं अब अजय इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। हर कोई उन्हें खूब पसंद करता है। वहीं अपनी पहचान बनाने के लिए अजय ने काफी मेहनत भी की है। आज अजय के पास किसी चीज़ की कोई कमी नहीं है। वहीं अजय आज लक्जरी लाइफ जीते हैं।
आलीशान बंगले में रहते हैं अजय देवगन
बता दें कि अजय को बॉलीवुड के अमीर अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उनके पास भारत समेत विदेशों में भी खूब प्रॉपर्टी है। फिलहाल अजय मुंबई में अपने शिवशक्ति नाम के घर में रहते हैं। अजय का ये बंगला वाकई बेहद खूबसूरत है। इस घर में अजय अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके साथ ही घर में सभी तरह की सुख सुविधाएं मौजूद हैं। बताया जाता है कि इस घर में मिनी थियेटर, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल के साथ साथ स्पोर्ट्स रूम भी है।
बेशक अजय के पास पैसों की कमी नहीं है लेकिन अजय सिंपल जिंदगी जीना ही पसंद करते हैं। बता दें कि अजय भगवान शिव के भी भक्त हैं और इसलिए उन्होंने अपने बंगले को भी शिवशक्ति का ही नाम दिया है और इसकी कीमत 30 करोड़ बताई जाती है। वहीं लंदन में भी अजय के पास बंगला है जिसकी कीमत 54 करोड़ बताई जाती है।
प्राइवेट जेट और महंगी गाड़ियों के हैं मालिक
बता दें कि अभिनेता के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है जिसका नाम हॉकर 800 है। ये 6 सीटर प्राइवेट जेट है। इस जेट की कीमत भी 84 करोड़ बताई जाती है। इसका इस्तेमाल अजय शूटिंग पर जाने और पर्सनल ट्रिप पर जाने के लिए करते हैं। अजय के पास कई महनेगी गाड़ियां भी हैं। उनके पास मैसेरोटी क्वाट्रोपोर्टे भी है। अजय पहले भारतीय हैं जिनके पास ये गाड़ी है इसकी कीमत करीब पौने दो करोड़ की है।