इस समय केजीएफ़ 2 का दर्शकों में अलग ही क्रेज़ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर कोई इस फिल्म को पसंद कर रहा है। वहीं फिल्म हिन्दी वर्जन में भी खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं हाल ही में अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 भी रिलीज़ हुई है।
इसी के साथ साथ सिनेमाघरों में टाइगर की फिल्म हीरोपंती 2 भी रिलीज़ हो चुकी है। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। आज भी दर्शक सिर्फ केजीएफ़ 2 को देखना ही पसंद कर रहे हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि यश की फिल्म केजीएफ़ 2 जल्द ही आमिर खान की फिल्म दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
केजीएफ़ 2 ने वाकई कमाल कर दिया है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हाल ही में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार अजय और टाइगर की फिल्में भी रिलीज़ हुई हैं लेकिन दोनों ही फिल्में केजीएफ़ के आगे फीकी पड़ गई हैं। केजीएफ़ हिंदी वर्जन में भी कई नये रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी है।
#KGF2 remains the first choice of moviegoers, despite two new titles taking away a chunk of screens, shows and footfalls… Should cross #Dangal during #Eid holidays… [Week 3] Fri 4.25 cr, Sat 7.25 cr, Sun 9.27 cr. Total: ₹ 369.58 cr. #India biz. #Hindi pic.twitter.com/UkOLMVexSU
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 2, 2022
फिल्म ने हिंदी वर्जन में तीसरे हफ़्ते में भी शानदार कमाई की है। शनिवार को भी फिल्म ने 7.25 करोड़ की कमाई की है। यी फिल्म पहले ही वर्ल्डवाइड स्तर पर 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हिंदी वर्जन में फिल्म ने रविवार को भी 9-11 करोड़ की कमाई की है। अब तक ये फिल्म हिंदी वर्जन में 369.31 करोड़ की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि अब ये फिल्म दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
दंगल ने 400 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन माना जा रहा है कि ये फिल्म ईद के मौके पर ही 400 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी और आमिर खान की फिल्म दंगल भी पीछे छूट जाएगी। वहीं अब भी इस फिल्म का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। ईद के मौके पर भी इस फिल्म को देखने के लिए कई लोग जा सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ईद के मौके पर ये फिल्म नया रिकॉर्ड बना सकती है।