सालों बाद शाहरुख संग अपनी लड़ाई को लेकर अजय देवगन ने रखा अपना पक्ष, सभी को बताई पूरी सच्चाई

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

बॉलीवुड में शाहरुख और अजय देवगन अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। एक अभिनेता को रोमांस के लिए जाना जाता है तो वहीं दूसरे को एक्शन सीन्स के लिए जाना जाता है। दोनों की फिल्मों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। बताया जाता है कि दोनों ही स्टार्स ने इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है और दोनों ने साथ ही इंडस्ट्री में साथ में कदम भी रखा था।

जहां अजय 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे में नज़र आए थे वहीं शाहरुख ने 1992 में आई फिल्म दीवाना से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। दोनों ने इसके बादकाई सुपरहिट फिल्मों में काम किया ज्न्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं। वहीं बीच में दोनों के रिश्ते में अनबन की बात भी सामने आई थी जिसे लेकर अब अजय ने काफी बड़ा खुलासा किया है और अपने व शाहरुख के रिश्ते की सच्चाई को भी बताया था।

दरअसल 2012 में अजय की फिल्म सन ऑफ सरदार रिलीज़ हुई थी। इसी समय शाहरुख की फिल्म जब तक है जान भी आई थी। इसी के बाद से दोनों के बीच अनबन होने की खबरें भी सामने आने लगी थी। बताया जा रहा था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। लेकिन अब हाल ही में अजय ने शाहरुख और अपने रिलेशन को लेकर काफी कुछ कहा है और अपने रिश्ते की सच्चाई को भी बताया है।

अजय ने कहा है कि 90 के जेनरेशन के वे 6-7 अभिनेता है और जिनकी परफ़ोर्मेंस काफी अच्छी रही है। अजय के मुताबिक इन स्सभी ने एक दूसरे को काफी सपोर्ट भी किया है। अजय ने कहा कि उनके और शाहरुख के बारे में जो कुछ भी मीडिया लिखती है वैसा नहीं है और वे शाहरुख से फोन पर भी बात करते हैं। अजय ने अपने और शाहरुख के बीच स्ट्रॉंग बॉन्ड होने की बात को भी स्वीकार किया है।

अजय ने बताया कि कभी कभी फैंस भी स्टार में अनबन की खबरें बनाते हैं और आपस में फैंस लड़ने भी लगते हैं। ऐसे में लोग समझते हैं कि स्टार्स भी आपस में लड़ रहे हैं। लेकिन उन्होंने शाहरुख से रिश्ते खराब होने की बात को नकार दिया है। हाल ही में दोनों एक एड में भी साथ नज़र आ रहे हैं जिससे दोनों के रिश्ते का अंदाज़ा भी लगाया जा सकता है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े