शादी के बाद नेहा धूपिया को आए थे 600 मैसेज, लेकिन एक में भी नहीं थी बधाई, हर किसी ने मारे ताने

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

नेहा धूपिया फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। नेहा को रोडीज़ जज के तौर पर भी जाना जाता है। वहीं उनके बेबाक अंदाज़ के लिए भी नेहा खास पहचान रखती हैं। वहीं अब नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि हाल ही में नेहा कि शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अंगद बेदी से शादी की है।

बता दें कि नेहा ने अपनी शादी से जुड़ी कई बातों को उजागर किया है जो वाकई हैरान करने वाली हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें शादी के बाद 600 मैसेज आए थे लेकिन एक में भी उनके लिए बधाई नहीं लिखी थी। हर किसी ने इन मैसेज में भी उनकी आलोचना की और ताने मारे। लेकिन आज भी दोनों के रिश्ते में इससे कोई असर नहीं पड़ा है।

हम जानते हैं कि नेहा और अंगद की शादी बेहद ही जल्दबाज़ी में हुई थी। अपनी शादी के बारे में खुद नेहा ने ही एक इंटरव्यू में बताया था। नेहा के मुताबिक अंगद ने नेहा को एक जिम में देखा था जिसके बाद ही अंगद उनसे प्यार कर बैठे। इसके बाद दोनों एक पार्टी में भी मिले थे। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। हालांकि इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

नेहा ने बताया था कि अंगद ने उन्हें शादी के लिए प्रोपोज़ नहीं किया बल्कि शादी के लिए सीधा उनके माता पिता के पास आ गए। वहीं इसके बाद दो दिन में ही शादी की तैयारी की गई और दिल्ली के गुरुद्वारे में ये शादी करिबियों के बीच पूरी हुई। वहीं इसके बाद हर कोई नेहा की अचानक शादी से हैरान हो गया। नेहा ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद शादी की खबर को पोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट खोला।

ऐसे में नेहा को करीब 600 मैसेज मिले थे। नेहा के मुताबिक इनमें से एक में भी उन्हें शादी की बधाई नहीं मिली थी। सभी उनके देर से शादी करने पर हैरान थे। ऐसे में किसी ने कहा कि “लड़का लड़की से छोटा है” तो किसी ने कहा ‘लड़की ने देर से शादी कि है” लेकिन ऐसे में भी नेहा और अंगद के रिश्ते में कभी दरार नहीं आई। आज दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

इस फ्लैट की कीमत है इतनी कि आसानी से खरीदा जा सकता है शानदार बंगला

बॉलीवुड के दबंग और दर्शकों के भाईजान यानी सलमान खान अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। इस...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े