सिनेमा के 7 फिल्म डायरेक्टर्स जिन्होंने फिल्म मेकिंग से कमाए करोड़ो रुपया

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

हम जानते हैं कि किसी भी फिल्म को बनाने में निर्देशक का सबसे अहम रोल होता है। वहीं आज भी ऐसे कई भारतीय निर्देशक हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से एक अलग पहचान बनाई है। हर कोई इन निर्देशकों को खूब पसंद भी करता है। इन निर्देशकों ने फिल्मों से ही अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं आज ये सभी करोड़ों की माया के मालिक भी बन चुके हैं। हाल ही में इन निर्देशकों की फिल्में भी आई है जिन्हें दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं।

करण जौहर

इस लिस्ट में सबसे पहले करण जौहर का नाम आता है। करण ने एक निर्देशक के तौर पर अपनी अलग जगह बनाई है। वहीं आज वे किसी राजा की तरह ही अपनी जिंदगी जीते हैं। आज करण का खुद का प्रॉडक्शन हाउस भी है जिससे वे अरबों रूपये भी कमाते हैं। बताया जाता है कि हर साल उन्हें 100 करोड़ की कमाई होती है और उनके पास 1450 करोड़ की संपत्ति भी है।

राजकुमार हिरानी

राजकुमार हिरानी भी भारतीय सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। उन्होंने कई सामाजिक फिल्मों का निर्देशन किया है। बॉक्स ऑफिस पर भी राजकुमार की फिल्में धमाल मचाती हैं। वहीं बताया जाता है कि राजकुमार हिरानी के पास भी करोड़ों की संपत्ति है।

एसएस राजामौली

राजामौली भी भारतीय सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। करण जौहर की तरह ही राजामौली साउथ सिनेमा में एक अलग ही पहचान रखते हैं। हाल ही में राजामौली की फिल्म आरआरआर भी रिलीज़ हुई है जिसे 1100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। वहीं राजामौली के पास भी करीब 110 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है।

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर भी फिल्म निर्देशक के तौयर पर काम कर चुके हैं। वहीं वे भी एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ चार्ज करते हैं। फरहान के पास भी 148 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है। वहीं अभिनेता के तौर पर भी उनकी खूब पहचान है।

संजय लीला भंसाली

संजय भी हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। कई सुपरहिट फिल्में संजय दे चुके हैं। संजय की फिल्म पद्मावत ने भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई की थी। स्नाजय भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

ज़ोया अख्तर

ज़ोया अख्तर भी जानी मानी फिल्म निर्देशक में से एक हैं। उनके पास भी 76 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है। कई बड़े स्टार्स को भी ज़ोया अपनी फिल्मों से लॉंच कर चुकी हैं।

कबीर खान

कबीर खान भी जाने माने फिल्म निर्देशक हैं और कई सुपरहिट फिल्में भारतीय सिनेमा को दे चुके हैं। कबीर के पास भी 300 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े