दिल्ली में जल्द शुरू होंगे 6 अंडरपास, अब खत्म हो जाएगा जाम और फर्राटे से दौड़ेगी गाड़ियां

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

नई दिल्ली : मार्च के अंत में दिल्ली एनसीआर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली है। क्योंकि प्रगति मैदान सुरंग शुरू होने से जहां आईटीओ इलाके में जाम से मुक्ति मिलेगी। वही आश्रम अंडरपास शुरू होने से इंडिया गेट से शेरशाह सूरी मार्ग पर बदरपुर और हरियाणा के शहरों की ओर आना जाना आसान हो जाएगा। यह सुरंग न केवल दिल्ली के लोगों को राहत देगी। बल्कि एनसीआर सहित हरियाणा के लोगों की भी राह आसान हो जाएगी।

छह अंडरपास आईटीओ इलाके में जाम से मुक्ति दिलाने की योजना

प्रगति मैदान सडक़ 1.2 किलोमीटर लंबी सुरंग और छह अंडरपास आईटीओ इलाके में जाम से मुक्ति दिलाने वाली योजना का हिस्सा है। इसमें चार अंडरपास मथुरा रोड के है। जिससे मथुरा रोड पर आईटीओ डब्ल्यू प्वाइंट से करीब तीन किलोमीटर पर सिगनल फ्री हो जाएगा। इस मार्ग पर चार लालबती बंद हो जाएगी।

प्रगति मैदान के नीचे से जाती है सुरंग सडक़

सुरंग सडक़ प्रगति मैदान के नीचे से जाती है। जो पुराना किला रोड से शुरू होकर प्रगति पावर स्टेशन के पास रिंग रोड पर समाप्त होती है। इस योजना से ट्रैफिक जाम से राहत की काफी उम्मीद है। इस सुरंग के शुरू होने से आईटीओ क्षेत्र में विकास मार्ग पर वाहनों का दवाब कम हो जाएगा। क्योंकि अशोक रोड मंडी हाउस की ओर से आईटीओ होकर यमुना पार आने जाने वाले वाहनों का दवाब कम हो जाएगा। इससे भैरो मार्ग पर भी यातायात की भीड़ कम होगी।

सुंदर नगर और काका नगर के अंडरपास हुए तैयार

छह में दो अंडरपास भी बनकर तैयार हो गए है। जिसमें सुंदर नगर और काका नगर के अंडरपास है। मटकापीर का बचा हुआ मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा अंडरपास की दीवार पर पेंटिंग का काम भी पूरा हो चुका है। इसका निर्माण कार्य साल 2017 में शुरू हुआ था। मार्च के अंत में आश्रम चौक अंडरपास का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके शुरू होने से इंडिया गेट से बदरपुर की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली के साथ हरियाणा के वाहन चालकों को भी काफी लाभ मिलेगा।

बेनितो हुआ मार्ग अंडरपास खुलेगा जल्द

बेनितो हुआ मार्ग अंडरपास जल्द ही खुलेगा। इस मार्ग से सेट मार्टिन मार्ग सीधे जा सकेंगे। अंडरपास से एयरपोर्ट की ओर से जाने वाले राव तुलाराम फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। एयरपोर्ट की ओर से आकर दाहिने मुडऩे वाला यातायात इस मार्ग से अंडरपास से सेंट मार्टिन मार्ग होते हुए निकल जाएगा।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े