द कपिल शर्मा शो अक्सर चर्चाओं में रहता है। दर्शक भी इस शो को देखना पसंद करते हैं। कई बड़े सितारे और शख्सियत इस शो में पहुँचती हैं और अपने बाते में कई बड़े खुलासे भी करते हैं। अब हाल ही में द कपिल शर्मा शो में इन्फोसिस के मालिक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति भी पहुंची थी।
इस दौरान सुधा मूर्ति के साथ रवीना टंडन और गुनीत मोंगा भी पहुंची थी। यहाँ सुधा मूर्ति ने कई किस्से अपने फैंस के साथ साझा किए जिसके बाद अब सुधा मूर्ति को उनकी सादगी के लिए ही ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ने सुधा मूर्ति की सादगी को लेकर मीम बनाना भी शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं
When #sudhamurty tweets her location is shown as down to Earth.
— Ray Stings (@Purba_Ray) May 18, 2023
हाल ही में सुधा मूर्ति द कपिल शर्मा शो में पहुँची जहां उन्होंने खुद से जुड़े कई किस्से बताए। सुधा मूर्ति ने एक किस्सा बताया था जिसमें सुधा मूर्ति अपनी बहन के साथ लंदन गई थी लेकिन उन्हें अपने बेटे का पता याद नहीं था इसलिए उन्होंने पते में 10 डाउनिंग स्ट्रीट लिखवा दिया जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास का पता है। क्योंकि सुधा मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक हैं।
सुधा मूर्ति के मुताबिक उस समय उनकी सादगी देखकर अधिकारी भी हैरान हो गए थे। लेकिन अब इस पर ही सुधा मूर्ति को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स भी सुधा मूर्ति पर मीम बना रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “इन्हें डाउन टू अर्थ मिनिस्टर” बना देना चाहिए।
If Sudha Murty is made the CEO of Bumble, she will rename it as Humble.
— Alishan Jafri (@alishan_jafri) May 18, 2023
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि “सुधा मूर्ति ने सादा जीवन बिताने वाले अरबपतियों के बच्चों के लिए डेटिंग साइट शुरू की है जिसका नाम है हंबल” इतना ही नहीं सुधा मूर्ति की सादगी को कर्नाटक चुनाव से भी जोड़ा गया और एक यूजर ने लिखा कि “सुधा मूर्ति इतनी विनम्र हैं कि उन्होंने सिद्धारमैया को कर्नाटक का सीएम बना दिया है।