अनुष्का शर्मा बॉलीवुड जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं और दर्शक उन्हें बेहद पसंद करते हैं। अक्सर किसी न किसी वजह से अनुष्का शर्मा काफी सुर्खियों में भी रहती हैं। अपनी लिप सर्जरी के कारण भी अनुष्का शर्मा ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं और उन्हें काफी रोल भी किया गया था और कई बार इस मुद्दे पर अनुष्का शर्मा खुलकर बातचीत भी कर चुकी हैं।
जब पहली बार अनुष्का शर्मा को उनकी लिप सर्जरी के लिए ट्रोल किया गया था तब भी अनुष्का शर्मा ने इस पर खुलकर बातचीत की और अब एक बार फिर अनुष्का शर्मा ने इस पर अपना बयान दिया और बताया कि वह इंसान है परफेक्ट नहीं है। आइए जानते हैं अनुष्का के इस बयान से जुड़ी खास बातें।
दरअसल 2014 में अनुष्का शर्मा करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थी जहां उनके लिप में कई बदलाव नजर आ रहे थे। ऐसे में अनुष्का शर्मा के होठों का सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक बनाया गया था। लेकिन उस समय अनुष्का शर्मा ने बताया था कि उन्होंने यह सब अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट के लिए किया है और यह सब लिप एन्हांसिंग टूल और मेकअप तकनीक के कारण हुआ है।
अब एक बार फिर अनुष्का शर्मा ने वॉग को इंटरव्यू दिया और उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया मुंबई वेलवेट में अपने किरदार के लिए किया और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्होंने झूठ नहीं बोला है। अनुष्का ने कहा कि वे अपने दर्शकों को बताना चाहती हैं कि वह इंसान हैं परफेक्ट नहीं हैं।
इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा ने बताया था कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अनुष्का शर्मा के ये इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि अनुष्का को उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहा जाता है क्योंकि हर किरदार को अनुष्का शर्मा काफी दमदार तरीके से निभाती हैं।