साउथ सुपरस्टार्स अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन कई ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने कुछ अजीबो गरीब फिल्मों में काम किया है और ये फिल्में दर्शकों को भी पसंद नहीं आई थी।
लाईगर
इस फिल्म मे विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने काम किया। फिल्म से विजय ने बॉलीवुड डेब्यू किया लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई।
साहो
इस फिल्म में प्रभास ने काम किया था जिससे दर्शकों को काफी उम्मीद थी लेकिन इस फिल्म की कहानी और निर्देशन कमजोर होने के कारण फिल्म फ्लॉप हो गई।
लिंगा
फिल्म में रजनीकांत ने काम किया लेकिन उनकी भी ये फिल्म फ्लॉप हो गई जिसे दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था।
गोल्ड
2022 में फिल्म रिलीज़ हुई जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन आर नयनतारा जैसे कलाकार नज़र आए थे। फिल्म से काफी उम्मीद थी लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी।
वारदु
इस फिल्म में मेगास्टार अल्लू अर्जुन ने काम किया था। लेकिन फिल्म की कहानी ने काफी निराश किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी पूरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
नागा
इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने काम किया था। 2003 में इस फिल्म को रिलीज़ किया गया था लेकिन दर्शकों को ये फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और फिल्म फ्लॉप हो गई।
हे सिनामिका
फिल्म में दुलकर सलमान और अदिति राव हैदरी ने काम किया। दर्शकों को भी फिल्म से उम्मीद थी लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
ब्रूस ली द फाइटर
इस फिल्म में साउथ के मेगास्टार रामचरण और रकुल प्रीत सिंह ने काम किया था। इस फिल्म का उद्देश्य और कहानी भी दर्शकों को समझ ही नहीं आ पाई। बताया जाता है कि ये फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई कि रामचरण का करियर भी खतरे में आ गया था।
राधेश्याम
इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े साथ नज़र आए लेकिन ये फिल्म भी सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।