बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में होती हैं जिन्हें ऑल टाइम बेस्ट माना जाता है और इन फिल्मों को हर बार देखने पर तगड़ा मनोरंजन होता है। आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी ही फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी अपना बढ़िया मनोरंजन कर सकते हैं। आइए जानते हैं

परियेरम पेरूमल

2018 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था जिसमें एक लॉ की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में स्टूडेंट के प्यार की कहानी भी है।

96

विजय सेतुपति की यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आती है। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया है। 2008 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था।

दशावतारम

कमल हासन की फिल्म भी साउथ फिल्म जगत की बेहतरीन फिल्मों में से एक है जिसमें कमल हासन ने दस अलग-अलग किरदार निभाए थे और हर किरदार से कमल हासन ने दर्शकों का दिल जीता।

शिवाजी

इस फिल्म में रजनीकांत नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि यह फिल्म 150 करोड़ की कमाई करने वाली दक्षिण सिनेमा की पहली फिल्म बन गई।

कर्णन

इस फिल्म में रजनीकांत के दामाद धनुष ने काम किया था और फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। मनोरंजन करने के लिए आप भी इस फिल्म को देख सकते हैं।

असुरन

2019 में धनुष की इस फिल्म को रिलीज किया गया था। धनुष ने इस फिल्म में किसान का किरदार निभाया था और इस क़िरदार को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।

रत्सासन

2018 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को भी तमिल इंडस्ट्री की शानदार फिल्म बताया जाता है। यह एक साइको थ्रिलर फिल्म बताई जाती है।

लुसिफर

इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने काम किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों को खूब प्यार मिला था। फिल्म को दर्शक आज भी देखना बेहद पसंद करते हैं।

पुष्पा

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन नजर आए थे। फिल्म ने वाकई धमाल मचा दिया था। आज भी इस फिल्म को कोई भूल नहीं पाया है। आज भी इस फिल्म को देखना दर्शक बेहद पसंद करते हैं और इसके दूसरे भाग का भी इंतजार हो रहा है।

केजीएफ

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ भी दर्शकों को भी खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के दूसरे भाग ने तो वाकई कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे। इस फिल्म को देखकर भी बढ़िया मनोरंजन किया जा सकता है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े