इस समय राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल अब जल्द ही शादी करने वाला है। कुछ समय पहले दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया जिसके बाद ही दोनों के बीच रिश्ता होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
खबर है कि अब यह जोड़ा जल्द ही शादी भी कर सकता है। ऐसे में राघव और परिणीति से जुड़ी कई खास खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के पास पैसों की भी कोई कमी नहीं है। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। आइए जानते हैं
इस समय परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मीडिया में हेडलाइन बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे और जल्द ही दोनों का रोका भी होने वाला है। वहीं परिणीति और राघव की संपत्ति से जुड़ी खास खबरें भी सामने आ रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों के पास ही दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है।
राघव चड्ढा की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव के समय बताया था कि उनके पास 16 लाख 50 हजार की चल संपत्ति है और 2 लाख 20 हजार की आय है। हालांकि राघव चड्ढा भी एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनके पास कई आलीशान गाड़ियां भी है जिसमें वह अक्सर घूमते हुए नजर आते हैं।
परिणीति चोपड़ा की बात करें तो परिणीति ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है और उनके पास 60 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है। विज्ञापनों से भी परिणीति चोपड़ा अच्छी खासी कमाई करती हैं। परिणीति चोपड़ा के पास मुंबई में 22 करोड़ का एक आलीशान घर भी है। साथ ही परिणीति के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। हालांकि राघव और परिणीति का अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया है।