यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों में प्रकाश राज का नाम भी शामिल है। प्रकाश राज ने अपने खूंखार किरदारों से वाकई दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। सिर्फ साउथ की ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में भी प्रकाश राज ने विलेन का किरदार निभाया है।

आज हम आपको प्रकाश राज की टॉप 5 फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जिनमें प्रकाश राज ने एक विलेन के साथ-साथ अच्छे किरदारों को भी निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं इन फिल्मों के नाम

बोम्मारिल्लू

इस फिल्म में प्रकाश राज के साथ सिद्धार्थ और जेनेलिया नजर आए थे। सिद्धार्थ और प्रकाश राज के बीच बेटे और पिता का रिश्ता दिखाया गया है जिसमें प्रकाश राज ने दमदार किरदार निभाया और दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

परुगु

इस फिल्म को पारिवारिक ड्रामा फिल्म बताया जाता है। जिसमें प्रकाश राज ने दो बेटियों के पिता का किरदार निभाया था जो अपनी बेटियों से बेहद प्यार करता है। इस फिल्म में भी प्रकाश राज की एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और फिल्म प्रकाश राज की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई।

इरुवर

1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रकाश राज ने राजनीतिक विरोधियों का किरदार निभाया था और उनका किरदार दर्शकों के मन भा गया था इसलिए इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म प्रकाश राज की टॉप 5 फिल्मों में गिनी जाती है।

वॉन्टेड

सलमान खान की फिल्म वांटेड में भी प्रकाश राज नजर आ चुके हैं जिसमें उन्होंने धनी भाई नाम के विलेन का किरदार निभाया और इस किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी। प्रकाश राज को इस नेगेटिव किरदार में देखकर दर्शक भी हैरान हो गए थे।

सिंघम

इसके बाद हिंदी फिल्मों के टॉप लिस्ट में प्रकाश राज की फिल्म सिंघम का नाम भी शामिल है जिसमें प्रकाश राज ने विलेन का किरदार निभाया। उनके एक एक डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीता और इस फिल्म में प्रकाश राज की एक्टिंग को आज भी कोई भूल नहीं पाया है।

 

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े