जिंदगी भर अब कभी भी एक साथ काम नहीं करेंगे ये सितारे, जानिए क्या है कारण

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

फिल्म जगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं और कुछ सितारों को एक साथ देखना भी दर्शकों को बेहद पसंद आता है लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनके बीच काफी ज्यादा मनमुटाव हो चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के नाम बताने जा रहे हैं जो अब जिंदगी भर कभी भी एक साथ काम नहीं करेंगे। इसका कारण जानकर भी आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं

करीना कपूर और शाहिद कपूर

बताया जाता है कि करीना और शाहिद अब कभी भी एक साथ काम नहीं करेंगे। एक समय पर दोनों के बीच अफेयर की चर्चा हुई थी लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया जिसके बाद दोनों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं हैं।

रेखा और जया बच्चन

दरअसल एक समय पर अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी जिससे जया बच्चन भी रेखा से नाराज हो गई थी। कहा जाता है कि इसलिए कभी भी रेखा और जया को एक साथ नहीं देखा जाता।

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन

कंगना और ऋतिक के रिलेशनशिप ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। बताया जाता है कि दोनों का यह रिश्ता एक अच्छे नोट पर खत्म नहीं हुआ था इसलिए अब कभी भी कंगना और ऋतिक एक साथ नजर नहीं आएंगे।

अमिताभ बच्चन और रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच भी अब काफी अच्छे रिश्ते नहीं है। साथ ही जया बच्चन को भी पसंद नहीं है कि अमिताभ बच्चन रेखा के साथ काम करें। इसलिए माना जाता है कि यह जोड़ी भी अब कभी भी बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं देगी।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

सलमान खान और ऐश्वर्या राय भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता काफी मनमुटाव के साथ खत्म हुआ था इसलिए आज दोनों ही एक दूसरे से बात करना पसंद नहीं करते हैं।

कंगना और आलिया भट्ट

बताया जाता है कि कंगना और आलिया भट्ट के बीच भी अच्छे रिश्ते नहीं हैं और दोनों एक दूसरे से बात करना पसंद नहीं करते हैं इसलिए ये अभिनेत्री भी एक दूसरे के साथ कभी काम नहीं करेंगी।

 

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े