बेहद शानदार हैं ये 7 सर्वाइवल फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

अब तक ऐसी कई फिल्मों को बनाया जा चुका है जिनमें सर्वाइवल की कहानी को दिखाया गया है। असल जिंदगी की कहानियों पर भी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं जिन्हें दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्हें असल जिंदगी की सर्वाइकल की कहानियों पर बनाया गया है। इन फिल्मों को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं

द रेवनेंट

इस फिल्म में हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने काम किया है। दर्शकों ने भी इस फिल्म को काफी पसंद किया है। वहीं अब इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

एवरेस्ट

एवरेस्ट फिल्म में भी सर्वाइकल की कहानी को दिखाया गया है जो वाकई शानदार है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

ट्रैप्ड

इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म में राजकुमार राव ने जिस तरह से एक्टिंग की है वे वाकई काबिल ए तारीफ है। इस फिल्म को भी आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

टोगो

इस फिल्म की कहानी को भी असल जिंदगी की कहानी पर ही बनाया गया है। सच्ची घटनाओं को दिखाने वाली यह फिल्म भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है जिसे अब डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

मिली

इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने काम किया है और जान्हवी कपूर के काम को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बताया जाता है कि फिल्म में जान्हवी कपूर ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो फ्रिज में बंद हो जाती है इस फिल्म को अब ओटीटी पर देखा जा सकता है।

कास्ट अवे

इस फिल्म में टॉम हैंक्स ने काम किया है जिसे खूब पसंद किया गया। सर्वाइवल की इस कहानी ने वाकई दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को अब नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

अगेंस्ट द आइस

2022 में ही इस फिल्म को रिलीज किया गया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। बताया जाता है कि इस फिल्म में भी सर्वाइवल की कहानी को दिखाया गया है जिसे अब नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

 

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े