आज के समय में ज्यादातर लोग अपना समय सोशल मीडिया पर ही बिता रहे हैं। कुछ लोग यूट्यूब पर वीडियो देखना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग इंस्टाग्राम पर वीडियो देखना पसंद करते हैं। वहीं यूट्यूब की दुनिया भी अब एक अलग इंडस्ट्री बन गई है जहां कुछ लोगों ने अपना बड़ा नाम बना लिया है।
आज हम आपको यूट्यूब की दुनिया के ऐसे ही चर्चित सितारों के नाम बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड अभिनेताओं से भी ज्यादा स्मार्ट और हैंडसम हैं। आइए जानते हैं सितारों के नाम
कैरी मिनाटी
कैरी मिनाटी का असली नाम अजय नागर है जो अक्सर अपनी रोस्टिंग वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उनकी वीडियोस को देखना कुछ दर्शक बेहद पसंद करते हैं। आज यूट्यूब की दुनिया में अजय नागर भी एक जाना माना नाम बन चुके हैं।
आशीष चंचलानी
यूट्यूब की दुनिया में आशीष चंचलानी भी बेहद फेमस हैं। बताया जाता है कि कई लड़कियां भी आशीष की पर्सनैलिटी पर जान छिड़कती हैं। उनकी वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है।
निश्चय मल्हान
निश्चय कोई ज्यादातर लोग ट्रिगर्ड इंसान के नाम से जानते हैं। दरअसल यह निश्चय के यूट्यूब चैनल का नाम है। निश्चय भी यूट्यूब की दुनिया में जाना माना नाम बन चुके हैं और उनको वीडियो भी अक्सर वायरल होती ही रहती हैं।
अभिनव सिंह बस्सी
अभिनव सिंह भी एक स्टैंड अप कॉमेडियन है जिनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। हाल ही में अभिनव सिंह ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में भी काम किया है।
हर्ष बेनीवाल
हर्ष ने भी कॉमेडी की दुनिया में काम कर अपना खूब नाम कमाया है। इसी के साथ हर्ष ने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा और वेब सीरीज की दुनिया में भी आज हर्ष जाना माना नाम बन चुके हैं उनकी पर्सनैलिटी भी काफी अच्छी है।
हर्ष गुजराल
हर्ष गुजराल ने भी एक स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। खास बात तो यह है कि हर्ष को विक्की कौशल की जेरोक्स कॉपी बताया जाता है। यूट्यूब की दुनिया में भी हर्ष ने खूब नाम कमाया है।
भुवन बैम
भुवन भी आज कैसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यूट्यूब की दुनिया में भुवन का अलग नाम है। वहीं अब भुवन एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं और दर्शक भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।