शाहरुख की यह 6 फिल्में ब्लॉकबस्टर होने की थी हकदार, लेकिन सिनेमाघरों में बुरी तरह हुई फ्लॉप

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी सुर्खियों में है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने वाकई सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। कुछ ही दिनों में इस फिल्म ने 600 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म अब हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

इससे पहले भी शाहरुख खान की कई बढ़िया फिल्में रिलीज हो चुकी है लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह फिल्म में ज्यादा कमाई की हकदार थी लेकिन सिनेमाघरों में यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। ऐसी ही 6 फिल्मों के नाम हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं

अशोका

2001 में शाहरुख खान की अशोका फिल्म को रिलीज किया गया था। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। लेकिन उस समय ऐसी फिल्मों का चलन नहीं था इसलिए यह फिल्म हिट नहीं हो पाई। हालांकि आज के समय के अनुसार देखे तो यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

फिर भी दिल है हिंदुस्तानी

2000 में शाहरुख खान की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी को रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी भी दमदार थी हालांकि यह फिल्म अपने समय से आगे की फिल्म बताई जाती है। इस वजह से यह फिल्म उस समय ज्यादा हिट नहीं हो पाई।

पहेली

शाहरुख खान की फिल्म 2005 में रिलीज की गई थी। जिसमें एक अनोखी कल्पना दिखाई गई थी। इस फिल्म को भी हिट होने का हकदार बताया जाता है। लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी।

स्वदेश

शाहरुख खान की फिल्म को 2004 में रिलीज किया था। यह देशभक्ति फिल्म थी जिसे दर्शकों ने पसंद किया। हालांकि यह फिल्म जितनी कमाई की हकदार थी उतनी कमाई ये सिनेमाघरों में नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई।

फैन

शाहरुख खान की इस फिल्म को 2016 में रिलीज किया गया था लेकिन बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी दमदार थी लेकिन बड़े बजट और गलत मार्केटिंग के कारण यह फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं कर पाई थी।

ज़ीरो

शाहरुख खान की इस फिल्म को 2018 में रिलीज किया गया था। कहा जाता है कि यह फिल्म भी सुपरहिट होने की हकदार थी लेकिन दर्शकों ने इसे ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं दिया और फिल्म फ्लॉप हो गई।

- Advertisement -spot_img

Latest News

IPL से पहले अशनीर ग्रोवर ने लॉन्च किया क्रिकेट ऐप, खत्म होगा MPL और ड्रीम 11 का दबदबा

जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएल 31 मार्च...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े