ऋतिक रोशन बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता है। ऋतिक आज अपना 49वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। ऋतिक ने अपनी फिल्म और डांसिंग स्टाइल से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भी दर्शक उनके डांसिंग स्टाइल को कॉपी करते हैं और काफी पसंद करते हैं।
हालांकि ऋतिक के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है ऋतिक ने कई मुश्किलों का सामना किया है। जिसके बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री में इस मुकाम को हासिल किया है। बताया जाता है कि बचपन भी तंगी में गुजरा था। इसके बाद भी ऋतिक ने हार नहीं मानी। आइए जानते हैं
बताया जाता है कि ऋतिक के पिता राकेश रोशन भी स्ट्रगलिंग डायरेक्टर थे। उस समय उनकी फिल्में कमाल नहीं कर पा रही थी और कई फिल्में फ्लॉप हो गई थी। जिसके कारण ऋतिक के घर में भी आर्थिक तंगी आ गई थी। राकेश की फिल्में फ्लॉप हुई तो उनके पास घर का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं थे।
लेकिन इसके बाद भी ऋतिक ने हार नहीं मानी उन्होंने अपनी फिल्मों से पहचान बनाई और आज वे 3000 करोड़ के मालिक बन चुके हैं। वहीं एक बार ऋतिक के पिता राकेश रोशन को भी अंडरवर्ल्ड के लोगों ने गोली मार दी थी जिसका जिम्मेदार ऋतिक ने खुद को समझा लेकिन हार नहीं मानी।
वहीं 20 साल की उम्र में ऋतिक को रीड की हड्डी से जुड़ी परेशानी हो गई थी जिसके कारण डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि वह कभी डांस नहीं कर पाएंगे लेकिन ऋतिक ने जोगिंग से इस परेशानी को ठीक किया और आज वे भारत के बेस्ट डांसर में से एक है।