मुगल बादशाह जहांगीर अकबर के सबसे बड़े बेटे थे। बादशाह जहांगीर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जो आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं और हर किसी को हैरान कर देती है। ऐसी ही कुछ और बातें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं बातों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
इन बातों का जिक्र जहांगीर ने अपनी आत्मकथा तुजुक ए जहांगीरी में भी किया है। बताया जाता है कि 1 दिन में जहांगीर 20 प्याला शराब पी जाया करते थे इतना ही नहीं उनकी शराब के लिए जो बर्फ आती थी उसे भी कश्मीर से लाया जाता था। आइए जानते हैं जहांगीर से जुड़ी कुछ खास बातें
मुगल बादशाह जहांगीर का शासनकाल 1605 से 1627 तक बताया जाता है। जानकारी के अनुसार जहांगीर को नशे की लत थी और वह कई अदालती कार्यवाही भी नशे की हालत में ही किया करते थे। बताया जाता है कि जहांगीर 1 दिन में 20 प्याला शराब पी जाया करते थे जिसमें से वह 14 प्याले शराब दिन में और 6 प्याले शराब रात में पिया करते थे।
उस समय फ्रिज का आविष्कार नहीं हुआ था और बर्फ सिर्फ पहाड़ों पर ही पड़ती थी इसलिए जहांगीर की शराब में डालने के लिए जो बर्फ आती थी उसे भी स्पेशल कश्मीर से मंगाया जाता था। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि जहांगीर को आधी रात में खाना खाना भी बेहद पसंद था।
दावा किया जाता है कि जहांगीर बाथरूम में अपना दरबार लगाया करते थे और इस परंपरा को शेरशाह सूरी ने शुरू किया था जिसे जहांगीर ने आगे बढ़ाया। हालांकि जहांगीर को अफीम की भी बुरी लत लग गई थी जिसके कारण उन्हें अस्थमा हो गया था और 58 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।