ऑस्कर 2023 समय काफी चर्चाओं में है। भारत से भी कई फिल्मों को ऑस्कर 2023 के लिए भेजा गया। वहीं अब द कश्मीर फाइल्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए सिलेक्ट कर लिया गया है।
इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री द्वारा किया गया और विवेक ने ही इस खुश खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। ऐसे में दर्शक भी काफी खुश हैं। इतना ही नहीं द कश्मीर फाइल्स के साथ कांतारा को भी ऑस्कर 2023 के लिए सिलेक्ट किया गया है।
द कश्मीर फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित किया गया था और यह फिल्म 2022 के शुरुआत में ही रिलीज हुई थी। फिल्म को मात्र 14 से 15 करोड़ के बजट में बनाया गया और फिल्म ने भारत में 252 करोड़ के करीब तो वहीं वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म को कश्मीरी पंडितों पर बनाया गया था।
अब इस फिल्म को ऑस्कर 2023 में एंट्री मिल गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के स्टार्स मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और अनुपम खेर बेस्ट अभिनेता कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। विवेक अग्निहोत्री ने ही इसके बारे में जानकारी दी है और कहा है कि अभी और भी आगे जाना है।
इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी की कांतारा को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर्स की कैटेगरी में क्वालीफाई हुई है। इन दोनों ही फिल्मों के ऑस्कर 2023 में पहुंचने से भारतीय दर्शक भी अब काफी खुश नजर आ रहे हैं।