रणवीर सिंह बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं और उन्हें आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। रणवीर सिंह ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनकी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं। इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत से ही रणवीर ने यह मुकाम हासिल किया है।
हालांकि रणवीर अपने अलग लुक और फैशन स्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। अपने बयानों के कारण भी रणवीर सिंह चर्चाओं में आ जाते हैं। ऐसा ही एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर ने अपनी एक्स के साथ दोबारा सेक्स सीन करने की बात कही है। आइए जानते हैं
रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अलग पहचान रखते हैं। वे कई बेहतरीन अभिनेत्रियों के साथ काम भी कर चुके हैं और उनका नाम भी कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। बैंड बाजा बारात में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थी और दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
इस फिल्म के बाद से ही रणवीर और अनुष्का के रिश्ते की खबरें भी सोशल मीडिया पर आने लगी थी। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया और ना ही इसे लेकर कभी बातचीत की। इस फिल्म में एक सेक्स सीन भी था जो काफी वायरल हुआ था। इस पर रणवीर सिंह से भी बातचीत की गई। लेकिन रणवीर ने इस पर जो बयान दिया वह काफी हैरान करने वाला था।
रणवीर ने कहा कि यदि उन्हें अनुष्का के साथ दोबारा सेक्स सीन करना पड़े तो इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि अनुष्का काफी सपोर्टिव अभिनेत्री हैं। रणवीर सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है और कई सोशल मीडिया यूजर्स इसके लिए रणवीर सिंह को भी ट्रोल कर रहे हैं।