शाहरुख खान इस समय अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है और दर्शक भी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। बताया जाता है कि बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ डेब्यू भी किया है इनमें से कुछ अभिनेत्रियों की वाकई किस्मत ही बदल गई थी। आइए जानते हैं अभिनेत्रियों के नाम
महिमा चौधरी
परदेस फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी नजर आए थे और बताया जाता है कि यह महिमा की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था और महिमा ने भी दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई।
प्रीति जिंटा
प्रीति और शाहरुख भी दिल से फिल्म में नजर आए थे और यह प्रीति जिंटा की डेब्यू फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका भी शाहरूख के साथ डेब्यू फिल्म कर चुकी हैं। वे शाहरुख की ओम शांति ओम में नजर आई थी और उस फिल्म ने वाकई कमाल कर दिया था जिसके बाद दीपिका भी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री बन गई थी।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बताया जाता है कि शिल्पा ने भी शाहरुख की 1993 में आई फिल्म बाजीगर से डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म को आज भी खूब पसंद किया जाता है।
माहिरा खान
माहिरा खान पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने शाहरुख की फिल्म रईस से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसको भी दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और माहिरा खान को भी पहचान मिली थी।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान की रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था और इस फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिला। इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा अनुष्का आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं।