शाहरुख खान को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इंडस्ट्री में शाहरुख खान ने अपना अलग ही नाम बनाया है। इंडस्ट्री में उन्हें बादशाह, किंग खान जैसे नामों से भी जाना जाता है। लेकिन कहा जाता है कि शाहरुख जिंदगी में कुछ लोगों ने काफी अहम रोल निभाया है और इन्हीं लोगों के कारण शाहरुख स्टार बन पाए हैं आइए जानते हैं लोगों के बारे में
काजोल
शाहरुख खान काजोल के साथ जितनी भी फिल्में की वे सभी सुपरहिट साबित हुई है इसलिए शाहरुख के करियर में काजोल का भी काफी अहम रोल रहा है।
संजय दत्त
शाहरुख खान को इस बारे में बता चुके हैं कि जब वह मुंबई आए थे और उन्हें कई परेशानी हो रही थी तब संजय दत्त ने उनसे कहा था कि “मुंबई में कोई फोन आता है तो मुझे बताओ।”
यश चोपड़ा
यश चोपड़ा ने भी शाहरुख को ऐसी फिल्मों में काम करने का मौका दिया है जो फिल्में सिनेमाघरों में सुपर हिट रही हैं। इसलिए यश भी शाहरुख के करियर में अहम स्थान रखते हैं।
यश जौहर
यश जौहर भी शाहरुख की जिंदगी में अहम स्थान रखते हैं। बताया जाता है कि धर्मा प्रोडक्शन ने भी शाहरूख के साथ कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है।
करण जौहर
करण जोहर ने भी शाहरुख का और समय पर साथ दिया है। कहा जाता है कि करण और शाहरुख आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं।
अब्बास मस्तान
अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर से ही शाहरुख को इंडस्ट्री में खास पहचान मिली थी। इसलिए अब्बास मस्तान ने भी शाहरुख के करियर में अहम रोल निभाया है।
जूही चावला
जूही चावला के साथ शाहरुख की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसलिए जूही चावला भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने शाहरुख के करियर में अहम रोल प्ले किया है।
राकेश रोशन
राकेश रोशन ने भी शाहरुख को करण अर्जुन और काम जैसी फिल्मों में काम करने का मौका दिया जिससे शाहरुख खान की किस्मत चमक गई।
सुभाष घई
शाहरुख खान ने सुभाष घई की फिल्म परदेस में काम किया और उस समय वाकई कमाई के मामले में कमाल कर दिया।
आदित्य चोपड़ा
कहा जाता है कि इंडस्ट्री में शाहरुख खान को सुपरस्टार बनाने में आदित्य चोपड़ा का भी काफी अहम योगदान रहा है।