राज कपूर द्वारा निर्देशित राम तेरी गंगा मैली फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में लीड रोल के लिए राजीव कपूर और मंदाकिनी को कास्ट किया गया था और दोनों ने इस फिल्म से कमाल कर दिया था। इस फिल्म को आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं।
हालांकि इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन थे जो आज भी विवादों में रहते हैं। लेकिन बताया जाता है कि मंदाकिनी इस फोन के लिए पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर किसी और अभिनेत्री को लेना चाहते थे लेकिन उस अभिनेत्री ने एक कारण से इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से
राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के गाने, कहानी आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। बताया जाता है कि राज कपूर मंदाकिनी की जगह पद्मिनी कोल्हापुरे को इस फिल्म में कास्ट करना चाहते थे लेकिन पद्मिनी ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
इस बारे में खुद पद्मिनी कोल्हापुरे ही बता चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं लेकिन उनके मुताबिक पर हर फिल्म में काम नहीं कर सकती। पद्मिनी ने बताया था कि उन्हें राम तेरी गंगा मैली के लिए भी ऑफर आया था लेकिन इस फिल्म में एक किसिंग सीन के कारण ही उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया था।
पद्मिनी के मुताबिक उन्हें ब्रेस्टफीडिंग सीन में कोई परेशानी नहीं थी लेकिन किसिंग सीन के लिए वह सहज नहीं थी। इसी कारण से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। पद्मिनी ने बताया था कि इस फिल्म की 45 दिन की शूटिंग हो जाने के बाद भी राज कपूर मंदाकिनी को उनसे रिप्लेस करना चाहते थे।