दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं और हाल ही में दीपिका ने अपना 37 वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर दीपिका से जुड़ी कई खास बातें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जो वाकई हैरान करने वाली हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी दीपिका काफी चर्चाओं में है।
कई बड़ी हस्तियों के साथ दीपिका का नाम जुड़ चुका है। लेकिन आखिरकार दीपिका ने 2018 में रणवीर सिंह से शादी की। बता दें कि रणवीर सिंह से शादी से पहले दीपिका का नाम विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं अब विजय और दीपिका से जुड़ा एक किस्सा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं
दीपिका पादुकोण का नाम विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को क्रिकेट मैच के दौरान एक साथ देखा गया था। जिसके बाद ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद एक और क्रिकेट मैच में दोनों को किस करते हुए भी देखा गया था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया।
ऐसा होने से पहले ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं एक बार दीपिका ने बताया था कि एक बार वे सिद्धार्थ के साथ डिनर डेट पर गई थी लेकिन सिद्धार्थ ने डिनर डेट का बिल उनसे ही पे करने के लिए कहा था जो दीपिका के लिए भी काफी शर्मनाक मूमेंट था।
हालांकि इस पर सिद्धार्थ माल्या भी काफी कुछ कह चुके हैं। सिद्धार्थ ने बताया था कि उन्होंने दीपिका से कहा था कि एक बार उनके पिता सारा कर्ज चुका दे और सरकार उन्हें छोड़ दी उसके बाद सब ठीक हो जाएगा लेकिन दीपिका ने नहीं मानी। वहीं सिद्धार्थ ने यह भी कहा था कि दीपिका उन दिनों को भूल गए हैं जब सिद्धार्थ ने उन्हें काफी महंगे और लग्जरी गिफ्ट्स दिए थे।