अवतार 2 इस समय सिनेमाघरों में कमाल कर रही हैm इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। 16 दिसंबर 2022 को फिल्म को रिलीज किया गया था और अब यह तो सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी।
वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल में 2022 में रिलीज कर दिया गया है। जिसका दर्शकों को भी बेसब्री के साथ इंतजार हो रहा था। लेकिन बताया जा रहा है कि यह फिल्म जेम्स कैमरून का एक सपना है और इस सपने ने ही अब करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है।
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 इस समय काफी चर्चा में है। इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। सिर्फ विदेशों में ही नहीं भारत में भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। भारत में भी फिल्म ने 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके अलावा विदेशों में भी इस फिल्म का जलवा जारी है।
जानकारी के अनुसार जेम्स कैमरून ने कई साल पहले एक सपना देखा था और इस सपने को ही उन्होंने फिल्म का रूप दिया है। अवतार फ्रेंचाइजी जेम्स कैमरून के एक सपने की ही उपज है। बता दें कि जेम्स कैमरून का एक सपना ही आज 4 अरब डालर की कमाई कर चुका है। अभी भी सिनेमाघरों में यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाल कर रही है।
वहीं जेम्स कैमरून इसके 5 पार्ट्स की कहानी लिख चुके हैं। आने वाले समय में इसके सीक्वल भी रिलीज किए जाने वाले हैं। जिसमें से एक सीक्वल 2024 तो वहीं एक से साल 2026 और फिर 2028 में सीक्वल रिलीज किया जाएगा।