संजय खान की पत्नी जरीन खान ने बयां किया अपना दर्द, बताया उनकी प्रेगनेंसी के दौरान भी उनके पति का चल रहा था अफेयर

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

संजय खान बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रहे हैं। आज वे अपना 82 वां जन्मदिन मना रहे हैं साठ और सत्तर के दशक में कई फिल्मों में संजय खान ने काम किया है और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर के संजय खान काफी सुर्खियों में रहे हैं।

संजय खान और जीनत अमान का रिलेशनशिप भी काफी सुर्खियों में रहा। जिससे जुड़े कई किस्से आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। वही संजय खान की पत्नी जरीन खान भी इस रिलेशनशिप से जुड़ा एक हिस्सा साझा कर चुकी हैं और उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया है। आइए जानते हैं

संजय खान इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता रहे हैं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। संजय खान ने जरीन खान से शादी की है। जरीन खान ने संजय खान से शादी करने के लिए महज़ 17 साल की उम्र में ही अपने करियर को छोड़ दिया था। वहीं संजय खान के रिलेशनशिप को लेकर अब जरीन खान ने भी अपना दर्द बयां किया है।

संजय खान और जीनत अमान का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार कर बैठे थे और कहा जाता है कि दोनों ने दूसरे से शादी भी कर ली थी लेकिन बाद में तोड़ दी थी। जरीन खान भी इस रिलेशनशिप को लेकर बात कर चुकी हैं और वे बता चुकी है कि उन्हें भी इस रिलेशनशिप के बारे में पता था। यह समय जरीन खान के लिए भी काफी मुश्किल था।

जरीन खान बता चुकी है कि जब उन्हें इस बात का पता चला कि उनके पति रिलेशनशिप में है तो उस समय वे प्रेगनेंट थी और जायद खान को जन्म देने वाली थी। हालंकि जरीन खान का कहना था कि एक अभिनेता की पत्नी के तौर पर धैर्य की जरूरत होती है और उस समय उन्होंने धैर्य से ही काम लिया। इसके बाद संजय और जीनत भी एक दूसरे से अलग हो गए थे।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े