इस समय पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। आमजन के साथ-साथ कई बड़े सितारे भी अलग-अलग तरह से नए साल का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी काफी अलग अलग अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। अब इस जश्न की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गई हैं।
मलाइका अरोड़ा ने भी नए साल का जश्न बेहद ही खास अंदाज में बनाया है। लेकिन खास बात यह है कि मलाइका ने यह जश्न अपनी मां अपनी बहन या बेटे के साथ नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मनाया है। इसकी तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मलाइका अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। वहीं अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी मलाइका सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। मलाइका ने नए साल का जश्न भी अर्जुन कपूर के साथ ही मनाया है। नए साल के मौके पर दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर बाहर जाने के लिए स्पॉट किया गया था। अब दोनों के जश्न की तस्वीरें भी सामने आ रही है।
इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि दोनों कहीं बाहर नए साल का जश्न मना रहे हैं। तस्वीरों में मलाइका भी अर्जुन कपूर के प्यार में खोई नजर आ रही है और अर्जुन कपूर को किस कर रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर इस खास मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर को काफी पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि दोनों की शादी का इंतजार भी बेसब्री के साथ हो रहा है। अब दोनो ही अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत करते हैं और अब खबर ऐसी भी आ रही है कि ये कपल अब इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि एज गैप के कारण दोनों को काफी ट्रोल भी किया जाता है।