सूरज बड़जात्या की ऊंचाई ने किया कमाल, सिनेमाघरों में 50 दिनों से कर रही हैं दर्शकों का मनोरंजन

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

आज सिनेमा ऐसा है जहां दर्शकों को बहुत जल्दी से कोई फिल्म पसंद नहीं आती है। इसी कारण से फिल्में ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में भी नहीं टिक पाती हैं और 1 या 2 हफ्ते के अंदर ही सिनेमाघरों से हट जाती हैं। लेकिन सूरज बड़जात्या की ऊंचाई ने तो वापस से वह दिन ला दिए हैं जब सिनेमाघरों में फिल्मी लंबे समय तक चलती थी।

हाल ही में सूरज बड़जात्या की ऊंचाई को रिलीज किया गया था और इस फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन हो चुके हैं। लेकिन खास बात यह है कि 50 दिन बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी खास बातें

सूरज बड़जात्या फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है वहीं हाल ही में ऊंचाई को रिलीज किया गया था जिसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी जैसे कई स्टार्स नजर आए। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

फिल्म को जीवन जीने के अलग नजरिए और दोस्ती के लिए कुछ कर गुजरने की चाह पर ही बनाया गया है। इस फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म 141 स्क्रीन्स पर लगातार बिना रुके चल रही है। जहां फिल्में एक-दो हफ्ते में ही सिनेमाघरों से हट जाती है। वहीं ऊंचाई 50 दिनों से सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही है।

बता दें कि इस फिल्म का कलेक्शन 35 करोड़ रूपए हो चुका है। इस फिल्म को क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और दर्शक भी फिल्म की कहानी से कनेक्ट कर पा रहे हैं। इसलिए ही यह फिल्म 50 दिनों के बाद भी सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े