दुनिया में ऐसी कई जगह है जो बेहद खूबसूरत है। वहीं कुछ जगह ऐसी है जो पेड़ पौधों से हरी भरी है। ऐसी जगह के कारण ही आज हम सरवाइव कर पा रहे हैं नहीं तो बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग के बीच इंसानों के लिए भी सरवाइव करना काफी मुश्किल हो जाता।
हाल ही में एक फिल्म आई अवतार 2 जिसमें पंडोरा की दुनिया को दिखाया गया। यह दुनिया बेहद खास थी जो काफी हरी-भरी थी इस दुनिया को काफी पसंद किया गया। बता दें कि ऐसी जगह असल जिंदगी में भी अलग-अलग देशों में मौजूद है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं
अमेजॉन बेसिन
यह जंगल दक्षिण अमेरिका में है ये जंगल 2.2 मिलियन वर्ग मील में फैले हुए हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा जंगल बताया जाता है और बता दें कि यह जगह भी काफी हरी-भरी है जो बेहद ही खूबसूरत नजर आती है। बताया जाता है कि यहां 10 लाख से ज्यादा प्रजातियों के घर भी हैं।
फिनिश वन
ये वन फिनलैंड में है और एक रिसर्च के माध्यम से यह बताया गया है कि फिनलैंड के वन सबसे ज्यादा खूबसूरत और घने हैं। यहां सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा पेड़ पाए जाते हैं। फिनलैंड में भी अलग-अलग किस्म की वन्य प्रजातियों की कोई कमी नहीं है।
सुंदरबन
ये वन भारत में है जिसे दुनिया के सबसे बड़े मैंगो ग्रेव वन बताया जाता है। ये जंगल 38 हजार वर्ग मील में फैले हुए हैं। इन वनों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में भी शामिल किया हुआ है। ये जगह भी बेहद सुंदर है।
मऊ वन
ये जंगल केन्या में है जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।इन्हें पूर्वी अफ्रीका का सबसे बड़ा जंगल बताया जाता ही। इन वनों में भी कई वन्य प्रजातियों को पाया जाता है। ये दुनिया भी बेहद खूबसूरत है।
ब्लैक फॉरेस्ट
यह जंगल जर्मनी में है जो पेंडोरा की दुनिया से कम नहीं लगते हैं। ये जंगल भी काफी घने हैं जहां धूप का धरती पर आना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए इन्हें ब्लैक फॉरेस्ट भी कहते हैं।