2023 में रिलीज होने वाली हैं कई बड़ी बजट की फिल्में, दर्शकों को भी इन फिल्मों का हो रहा बेसब्री से इंतजार

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

2023 सिनेमा लवर्स के लिए बेहद ही खास होने वाला है। बताया जा रहा है कि 2023 में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों का दर्शक भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं जो अब खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं 2023 में रिलीज होने वाली बड़े बजट की कुछ फिल्मों के नाम

आदिपुरुष

इस फिल्म में प्रभास नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म का बजट 650 करोड़ बताया जा रहा है।

सालार

सालार में भी प्रभास की नजर आने वाले हैं और इस प्रोजेक्ट को भी 2023 में ही रिलीज करने की खबरें हैं। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

पठान

शाहरुख खान की पठान भी इस समय सुर्खियों में है। बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है।

पोन्नीयन सेल्वन 2

पीएस 1 का पहला पार्ट 2022 में रिलीज किया गया और इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2023 में रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है।

जवान

इस फिल्म में भी शाहरुख खान ही नजर आने वाले हैं और इससे उनकी भी खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है।

टाइगर 3

सलमान खान की टाइगर 3 का भी दर्शकों को बेसब्री के साथ इंतजार हो रहा है। बताया जा रहा है कि सलमान की इस फिल्म को 225 करोड़ के बजट के साथ बनाया जा रहा है।

डंकी

2023 में शाहरुख की यह तीसरी फिल्म होने वाली है जिसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बजट भी 250 करोड़ बताया जा रहा है।

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का बजट भी 350 करोड़ बताया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

अजय देवगन की भोला के गाने ने मचाया बवाल, गाना सुनकर खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

अजय देवगन की फिल्म भोला लंबे समय से चर्चाओं में है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े