2023 में बॉलीवुड की इन फिल्मों पर टिकी है निगाहें, क्या पार होगा इन फिल्मों से बॉलीवुड का बेड़ा

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

2022 बॉलीवुड के लिए बहुत ज्यादा खास नहीं रहा है। इस साल में बॉलीवुड की कई फिल्में आई लेकिन बहुत कम फिल्में ही सिनेमाघरों पर कमाल कर पाई। लेकिन अब दर्शकों और मेकर्स की निगाहें 2023 पर हैं क्योंकि 2023 में भी कई फिल्में रिलीज होने वाली है जो शायद बॉलीवुड का बेड़ा पार लगा पाएं। आइए जानते हैं

पठान और जवान

2023 में शाहरुख खान की पठान और जवान को रिलीज किया जाने वाला है। यह दोनों ही फिल्में बहुत खास होने वाली है क्योंकि इसमें शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से भी बॉलीवुड को काफी उम्मीद हैं।

OMG 2, गोरखा और सेल्फी

यह तीनों फिल्में ही 2023 में रिलीज होने वाली हैं और खास बात यह है कि इन तीनों फिल्मों में ही बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों का दर्शकों को भी इंतजार हो रहा है और बॉलीवुड मेकर्स को भी इन तीनों ही फिल्मों से काफी उम्मीद है।

आदिपुरुष और सालार

प्रभास की दो फिल्मों पर भी बॉलीवुड मेकर्स ने बड़ा दांव लगाया है दोनों ही फिल्में 2023 में रिलीज होने वाली हैं और दोनों ही फिल्मों की काफी चर्चा भी हो रही है ऐसे में यह दोनों फिल्में बॉलीवुड का बेड़ा पार लगा सकती हैं।

टाइगर 3

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है और सलमान की इस फिल्म से बॉलीवुड को काफी उम्मीद है। हालांकि दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सत्य प्रेम की कथा और शहजादा

इन दोनों ही फिल्मों में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं और दोनों ही फिल्म में बॉलीवुड मेकर्स द्वारा ही बनाई जा रही है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों से भी बॉलीवुड मेकर्स को काफी उम्मीद है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े