अवतार 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया कर दिया गया है। इस फिल्म को दर्शकों भी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कमाई ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को भी दर्शकों का ना सिर्फ विदेश में बल्कि भारत में भी खूब प्यार मिल रहा है।
भारत में भी पहले दिन से ही यह फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कमाई के बाद तो दर्शक भी हैरान हो गए हैं। इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बाद यह फिल्म बॉलीवुड की दूसरी सबसे बेस्ट ओपनिंग फिल्म बन चुकी है।
अवतार 2 का जलवा सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है। वाकई सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार भी कर रहे थे और अब ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर भी खरी उतरी है। इस फिल्म ने अब तक आठ हजार करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड की दूसरी सबसे बेस्ट ओपनिंग वाली फिल्म भी बन चुकी है। भारत में भी फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले दिन से ही फिल्म भारी-भरकम कमाई कर रही है। 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी अवतार 2 शामिल हो गई है।
अब अवतार 2 के आगे तो बॉलीवुड की कई फिल्मों का बुरा हाल हो गया है। हालांकि अवतार 2 के सामने दृश्यम 2 बढ़िया कमाई कर रही है। लेकिन रणवीर सिंह की सर्कस तो अब बुरी तरह से फ्लॉप होते हुए नजर आ रही है। सर्कस को 150 करोड़ में बनाए जाने की खबर है लेकिन ये फिल्म अब तक मात्र 31 करोड़ के आस पास की ही कमाई कर पाई है।