2022 में सिनेमाघरों में कई फिल्मों को रिलीज किया गया और इनमें से कुछ फिल्मों को पसंद किया गया तो वहीं कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप भी हुई। 2022 में भी बॉलीवुड की कई हिट अभिनेत्रियों ने भी अलग-अलग फिल्मों में काम किया और हिट फिल्में भी दी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने 2022 में कई हिट फिल्मों में काम किया है आइए जानते हैं
तब्बू
तब्बू बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं और 2022 तब्बू के लिए भी बेहद खास रहा है। 2022 में तब्बू भूल भुलैया 2 और दृश्यम 2 में नजर आई और दोनों ही फिल्मों ने सिनेमाघरों में खूब कमाल किया। दोनों ही फिल्मों ने सिनेमाघरों में बेहतरीन कमाई की और तब्बू के किरदार को भी काफी पसंद किया गया।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने भी 2022 में कई फिल्मों में काम किया और उनकी फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कियारा भूल भुलैया 2 में नजर आई और इस फिल्म ने बेहतरीन कमाई की। वहीं कियारा जुग जुग जियो में भी नजर आई लेकिन यह फिल्म ज्यादा अच्छी कमाई नहीं कर पाई।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखती हैं। जान्हवी कपूर भी 2022 में गुड लग्जरी और मिली दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था।
कृति सेनन
कृति सेनन 2022 में बच्चन पांडे और भेड़िया में नजर आएंगे हालांकि दोनों फिल्मों की कमाई तो ज्यादा नहीं हुई लेकिन दोनों ही फिल्में काफी चर्चाओं में रहे इसलिए कृति की भी 2022 में काफी चर्चा हुई।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं और 2022 में कैटरीना को फोन भूत जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म में देखा गया। इस फिल्म को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला और कैटरीना की एक्टिंग को हर बार की तरह दर्शकों ने पसंद किया।