दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना मॉडर्न अंदाज, लेकिन यूजर्स को नहीं आया पसंद और लगा दी वाट

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

रामानंद सागर की रामायण को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आज भी जब यह रामायण टीवी पर प्रसारित की जाती है तो दर्शक इसे ही देखना पसंद करते हैं। इस रामायण में दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। आज भी दर्शक दीपिका को माता सीता के किरदार में ही देखते हैं।

वहीं दीपिका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपना मॉडर्न लुक दिखाया है जो दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है और यूजर्स ने तो दीपिका को अरुण गोविल से सीख लेने की सलाह भी दे दी है। वहीं सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी भी दीपिका को सुनाई जा रही है। आइए जानते हैं

दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाया। इस किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वहीं आज जहां भी दीपिका जाती हैं तो उन्हें माता सीता समझकर ही आदर और सम्मान दिया जाता है। वे सोशल मीडिया पर भी दीपिका काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कई वीडियो और तस्वीरें साझा करती ही रहती हैं।

अब हाल ही में दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। जिसमें वह क्रीम शरारा सूट पहनकर ओ मेरे शोना गाने पर डांस कर रही हैं। अपनी ग्लैमरस अदाओं से इस वीडियो को दीपिका ने और भी ज्यादा खास बना दिया है। लेकिन यूजर्स को यह सब पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने तो सोशल मीडिया पर दीपिका की वाट ही लगा दी है।

एक यूजर ने दीपिका को लिखा कि “माता सीता के किरदार में जो सम्मान मिला वह इन्हें रास नहीं आ रहा है” एक यूजर ने तो लिख दिया कि “आपको अरुण गोविल से कुछ सीखना चाहिए जो हमेशा सबको हाथ जोड़कर संबोधित करते हैं” इसके अलावा भी एक यूजर ने दीपिका को लिखा कि “क्यों बढ़ती उम्र में अपनी सम्मानित छवि को खराब कर रही हो” इसी तरह से या दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े