सिनेमाघरों में जारी है अवतार 2 और दृश्यम 2 का कमाल, लेकिन सर्कस फ्लॉप होती आ रही है नजर

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

सिनेमाघरों में बीते दिनों कई फिल्मों को रिलीज किया गया है जिसमें से कुछ फिल्में कमाल दिखा रही है तो कुछ फिल्में बजट जितनी भी कमाई नहीं कर पा रही है। बीते 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दृश्यम 2 को रिलीज किया गया तो वही 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में अवतार 2 रिलीज हुई।

इसके बाद 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रोहित शेट्टी की सर्कस को भी रिलीज किया गया लेकिन जहां अवतार 2 और दृश्यम 2 सिनेमाघरों में कमाल कर रही हैं तो वहीं सर्कस बुरी तरह फ्लॉप होती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों की कमाई से जुड़ी खास बातें

दृश्यम 2

18 नवंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन ही 15 करोड से ज्यादा की कमाई कर ली थी। अब तक यह फिल्म 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। रिलीज होने के इतने समय बाद भी सिनेमाघरों में दृश्यम 2 का कमाल आज भी जारी है।

अवतार 2

अवतार 2 को भी सिनेमाघरों में 16 दिसंबर को रिलीज किया गया। यह फिल्म पहले दिन से ही लगातार कमाल दिखा रही है। यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

सर्कस

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस भी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है लेकिन यह अब बुरी तरह से फ्लॉप होती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है लेकिन यह अभी सिर्फ 31 करोड़ के आसपास ही कमाई कर पाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म अपनी बजट जितनी भी कमाई नहीं कर पाएगी।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े