न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर बाहर जाने के लिए रवाना हुए अर्जुन और मलाइका, कई स्टार्स मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Must Read

पुलकित कपूर
पुलकित कपूर
I am Pulkit Kapoor The best strategy maker for Herald Hindi

इस समय देश में न्यू इयर का माहौल है और हर कोई नए साल का जश्न अलग तरह से मनाना चाहता है। कई बॉलीवुड कपल्स भी नए साल का जश्न जोरों शोरों से मनाते हैं। कई कपल्स देश से बाहर जाकर भी नए साल का जश्न मनाते हैं।

वहीं हम बॉलीवुड के कई कपल्स नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर निकल चुके हैंm बीते दिनों में कई बॉलीवुड कपल्स और कई स्टार्स को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसमें अर्जुन और मलाइका भी शामिल है। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें

अर्जुन और मलाइका अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं। वहीं अब दोनो न्यू इयर सेलिब्रेशन भी मुंबई से बाहर करने वाले हैं।इसके लिए दोनों मुंबई एयरपोर्ट से रवाना भी हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां दोनों ही बेहद कूल लग रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों मुंबई से बाहर ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन करेंगे।

इसके अलावा वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। बताया जा रहा है कि वरूण और नताशा भी मुंबई से बाहर ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस दौरान वरुण धवन ने येलो कोर्ट के साथ वाइट टी शर्ट और ब्लू डेनिम कैरी किया था। वहीं नताशा भी बेहद खूबसूरत लग रही थी। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसके अलावा भी अनिल कपूर, कुणाल खेमू, सोफी चौधरी कृति सेनन जैसे कई स्टार्स को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह स्टार्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ही मुंबई से बाहर जा रहे हैं। अब इन स्टार्स के फैंस को भी न्यू ईयर तस्वीरों का इंतजार हो रहा है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े