बॉलीवुड में अभिनेत्रियाँ अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। इसके लिए ववे कड़ी मेहनत भी करती हैं। हालांकि इसके बावजूद भी कई मेडिकल समस्याओं के कारण अभिनेत्रियों का वजन बढ़ जाता है और उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है। आज ऐसी भी अभिनेत्री के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
ये अभिनेत्री सलमान के साथ भी काम कर चुकी हैं लेकिन अब इस अभिनेत्री का वजन काफी बढ़ गया है जिसके कारण उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि आज भी खूबसूरती में वे कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। आइए जानते हैं इस अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें
सलमान खान बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं और अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ कमा भी कर चुके हैं। इसमें कीच का नाम भी शामिल है। हेजल बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। हेजल ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ शादी रचाई और दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद भी किया जाता है। लेकिन इस समय हेजल अपने वजन के कारण चर्चाओं में हैं।
बताया जा रहा है कि हेजल बीते जनवरी में ही माँ बनी है और माँ बनने के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया है। हाल ही में हेजल को उनके बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसमें हेजल काफी कैजुअल लुक में नज़र आ रही थी। इस दौरान हेजल का वजन भी काफी बढ़ा हुआ था।
हालांकि वजन बढ़ने के बाद भी उनकी खूबसूरती कम नही हुई है। वे मीडिया के कैमरों में स्माइल करती हुई नज़र आ रही हैं और उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है। लंबे रिलेशनशिप के बाद 2016 में ही हेजल ने युवराज सिंह से शादी की थी। इसी साल दोनों ने अपने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर भी हेजल एक्टिव रहती हैं लेकिन वे इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं।