Delhi: आज भी ऐसे कई लोग हैं जो दहेजप्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं। आज भी कई लोग शादी करते हैं तो लड़की वाले से दहेज लेने की मंशा रखते हैं। कई लड़कियां भी दहेज प्रथा का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन अब समाज में कई लोग इस दहेज प्रथा को रोकने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।
हाल ही में हरियाणा के भिवानी में सेना के जवान ने भी मिसाल पेश की है। सेना के जवान का नाम गौरव सिंह चौहान है जिन्होंने बिना दहेज लिए शादी की है। इतना ही नहीं गौरव ने अन्य लोगों से भी दहेज न लेने का आह्वान किया है। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी खास बातें
सेना के जवान ने पेश की मिसाल
हाल ही में हरियाणा के भिवानी से खबर आई है जिसकी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि भिवानी के रामोतार सिंह ने अपनी बेटी प्रवीण का विवाह बिना दहेज दिये ही किया है। प्रवीण की शादी गौरव सिंह चौहान से हुई है। गौरव सेना में सिपाही के तौर पर सेवाएँ दे रहे हैं। प्रवीण के पिता ने मात्र एक रुपया और नारियल से ही अपनी बेटी का शगुन किया है। ऐसे में सेना के जवान ने वाकई मिसाल कायम कर दी है। अब हर तरफ गौरव और उनके परिवार की भी तारीफ हो रही है।
अन्य लोगों से किया दहेज न लेने का आह्वान
आज गौरव और उनके परिवार ने वाकई मिसाल कायम कर दी है। वहीं अब ये परिवार अन्य लोगों से भी दहेज न लेने की अपील कर रहा है। परिवार का मानना है कि इन सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना बेहद जरूरी है। आज हर कोई इस कदम की जमकर तारीफ कर रहा है।