ओटीटी पर कई दमदार वेब सिरीज़ को रिलीज़ किया जा रहा है। वहीं कई वेब सिरीज़ में महिलाओं का दमदार अवतार भी देखने को मिल रहा है जिसकी चर्चा हो रही है। आज हम आपको 5 ऐसी ही वेब सिरीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें महिलाओं ने अपने दमदार अवतार से हर किसी को हैरान किया है। हर कोई इन महिलाओं के किरदार को देखकर भी हैरान हो जाएगा। आइए जानते हैं
दिल्ली क्राइम
दिल्ली क्राइम में शेफाली शाह ने एक दमदार किरदार निभाया है। शेफाली इस वेब सिरीज़ में पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आ रही है जिसने वाकई दर्शकों का दिल जीता है। ये वेब सिरीज़ 2012 के गैंगरेप मामले पर बनाई गई है।
शी 2
शी 2 में अदिति पोहनकर का किरदार देखने लायक है। इस वेब सिरीज़ में अदिति भी पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आ रही हैं जिसकी चर्चा हो रही है। अदिति का किरदार इस वेब सिरीज़ में वाकई दमदार है।
फेम गेम
इस वेब सिरीज़ में माधुरी दीक्षित नज़र आ रही हैं और माधुरी के किरदार ने भी हर किसी का दिल जीत लिया है। इस वेब सिरीज़ में माधुरी ने एक महत्वकांशी महिला का किरदार निभाया है जिसे दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया है। इस वेब सिरीज़ को भी खूब पसंद किया गया है।
अरण्यक
इस वेब सिरीज़ में रवीना टंडन ने दर्शकों के दिल को जीता है। रवीना इस वेब सिरीज़ में निडर पुलिस अफसर के किरदार को निभा रही हैं और उनका ये अवतार कई महिलाओं को प्रेरित करता हुआ भी नज़र आ रहा है। इस वेब सिरीज़ से भी महिला की ताकत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
माई
माई में साक्षी तंवर लीड रोल में नज़र आ रही हैं। एक माँ के व्यक्तित्व और उसकी ताकत को इस वेब सिरीज़ के माध्यम से बखूबी समझा जा सकता है। एक माँ अपने बच्चों के लिए क्या कर सकती है ये इस वेब सिरीज़ में देखा जा सकता है।