भाग्यश्री ने महिलाओं को बताया खूबसूरत और आकर्षक दिखने का राज़, पति देखते ही हो जाएंगे लट्टू

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

भाग्यश्री आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। बेशक भाग्यश्री को फिल्मी दुनिया में कम ही देखा जाता है लेकिन आज भी दर्शक उन्हें खूब पसंद करते हैं। वहीं इस समय भाग्यश्री स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में भी नज़र आ रही हैं और अपनी खूबसूरती से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है। वहीं आज के समय में लड़कियां भी वजन कम करने और बॉडी को आकर्षक बनाने पर ज्यादा ध्यान देती हैं।

लेकिन उन्हें ऐसा करने का सही तरीका पता नहीं होता है। लेकिन अब हाल ही में भाग्यश्री ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है जिसमें वे कुछ खास एक्सरसाइज़ बताती नज़र आ रही हैं। इन योगा से शरीर को आकर्षक बनाने के साथ साथ उसमें लचीलापन भी लाया जा सकता है। भाग्यश्री की इस वीडियो को हर कोई पसंद भी कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

हिप थ्रस्ट योगा

बता दें कि इस योगा के बारे में भी भाग्यश्री ने अपनी वीडियो में बताया है जिसके लिए घुटनों को मोड़कर पैरों को पीछे करके बैठा होगा। वहीं इसके बाद बॉडी को आगे की ओर स्ट्रेच कर नीचे की ओर आएँ और हिप्स को एड़ियों से टच करें। इसके बाद शरीर को सीधा कर उसे स्ट्रेच करना होगा। वहीं इस योगा में हाथ नमस्कार मुद्रा में होने चाहिए। पूरे शरीर को टोन करने में ये योगा मदद करती है।

साइट सिट योगा

बता दें कि इस योगा में भी घुटनों को मोड़कर पैरों को पीछे की ओर करके ही बैठना होगा। वहीं इसके बाद बॉडी और हाथों को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें और इसके बाद पीछे की ओर आकर अपने हिप्स को बाएं साइड से एड़ियों से टच करना है। वहीं ऐसा ही दूसरी साइड भी करना है।

हिप स्ट्रेच एक्सरसाइज़

 

इस योगा के लिए अपने एक पैर को आगे की ओर घुटनों से मोड़कर रखना है और दूसरा पैर पीछे स्ट्रेच करना होता है। वहीं हाथों को कोहनियों से मोड़कर नमस्कार की पोजीशन में रखना है। इसके बाद पीछे की ओर आकर अपने पैरों पर बैठना है। वहीं ऐसा ही दूसरी साइड भी करना है। भाग्यश्री के अनुसार इन योगा को घर पर भ आराम से किया जा सकता है और ये कगी मददगार भी होती है। भाग्यश्री खुद भी इस तरह की योगा करती हैं और इसी कारण से आज भी वे बेहद खूबसूरत लगती हैं।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े