अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ एक खास रिश्ता साझा करते हैं। दोनों का रिलेशनशिप भी पूरी दुनिया के सामने जगज़ाहिर है। हर कोई उन्हें उनके अलग अंदाज़ के लिए भी पसंद करता है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाता रहा है। वहीं दोनों के रिश्ते से यूजर्स भी काफी हैरान रहते हैं।
अर्जुन मलाइका से 15 साल छोटे हैं ऐसे में दोनों के बीच प्यार होने की वजह हर कोई जानना चाहता है। हर कोई उनकी लव स्टोरी जानने के लिए भी बेहद उत्सुक रहता है। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन अपने रिश्ते को लेकर दोनों अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अर्जुन ने खुद बताया है कि वे मलाइका से इतना प्यार क्यों करते हैं।
हम जानते हैं कि अर्जुन और मलाइका दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। लंबे समय से दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने ही अभी तक शादी नहीं की है। अरबाज़ से तलाक होने का कारण भी मलाइका का अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में होना माना जाता है। वहीं एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुद इस बात को बताया था कि उनके बच्चे चाहते हैं कि वे दूसरी शादी कर लें। हालांकि बोनी कपूर भी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
लेकिन अर्जुन ने किसी की एक न सुनी। आज अर्जुन मलाइका के साथ उनके सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं। बता दें कि दोनों में करीब 15 साल का ऐज गैप भी है लेकिन दोनों के बीच कभी मतभेद नहीं हुआ है। हर खास मौके पर दोनों साथ ही नज़र आते हैं और यूजर्स भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार खबरें भी आ चुकी हैं कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
वहीं एक बार अर्जुन ने बताया था कि वे मलाइका को इतना प्यार कैसे करते हैं। अर्जुन के मुताबिक मलाइका ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है और साथ ही वे टैलेंटेड अभिनेत्री भी हैं। वहीं वे काम पर हमेशा ध्यान रखती हैं। इसके अलावा भी अर्जुन ने कहा था कि वे हर किसी का सम्मान करती हैं और यही वजह हैं कि अर्जुन उनसे इतना प्यार करते हैं।