नई दिल्ली : हम जानते हैं कि आज के समय इंसानों की जिंदगी काफी भागदौड़ भरी हो गई है। लोग अपने कामों में कुछ इस तरह से व्यस्त हो गए हैं कि अफेन लिए उन्हें समय ही नहीं मिल पा रहा है। वहीं दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम शहर है जिसे नौकरी वालों के लिए खास जगह माना जाता है। यहाँ लोगों को हफ्ते में एक ही छुट्टी मिलती है जिससे लोग आस पास के इलाकों में घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको गुरुग्राम के पास ही खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप वेकेशन का आनंद ले सकते हैं।
पंगोट उत्तराखंड
बता दें कि उत्तराखंड में ही पंगोट नाम की जगह है जो गुरुग्राम से ज्यादा दूर नहीं है। यदि आप नैनीताल जाने का सोच रहे हैं तो पंगोट भी घूमने जा सकते हैं। पंगोट नैनीताल से मात्र 40 मिनट की दूरी पर ही है। यहाँ कई तरह के पक्षी देखने को मिल जाते हैं। वहीं यहाँ माहौल भी शांति का है। गुरूग्राम से ये जगह 330 किमी दूर है। यहाँ पहुंचने में करीब 7 घंटे का समय लग जाता है।
अलवर राजस्थान
गुरुग्राम से किसी खास जगह पर घूमने जाना है तो राजस्थान के अलवर भी घूमने जाया जा सकता है। ये जगह भी काफी अच्छी हैं। यदि इतिहास में आप रुचि रखते हैं तो यहाँ कई अलग अलग किले भी देखने को मिलेंगे जिनकी कहानी काफी दिलचस्प है। गुरुग्राम से इस जगह पर मात्र 2 घंटे में ही पहुंचा जा सकता है।
शोघी हिमाचल प्रदेश
बता दें कि गुरुग्राम से शोघी हिल स्टेशन भी ज्यादा दूर नहीं है। ये हिमाचल प्रदेश में है। यहाँ का वातावरण भी काफी अच्छा है। मौसम भी यहाँ काफी अच्छा रहता है। गुरुग्राम से ये जगह 365 किमी की दूरी पर है। यहाँ मात्र 7 घंटे में ही पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा भी यहाँ कई सुविधाएं मौजूद हैं।
कनाताल उत्तराखंड
बता दें कि गुरुग्राम के पास ही खास जगहों की लिस्ट में उत्तराखंड का कनाताल भी शामिल है। ये जगह भी काफी खास हैं जहां बर्फ से ढके नज़ारे और प्रकृति का आनंद लिया जा सकता है। ये जगह गुरुग्राम से 340 किमी दूर है जहां पहुंचने में लगभग 8 घंटे का समय लग जाता है। अक्टूबर से जून के समय में यहाँ जाना बेहद ही खास हो सकता है। आभानेरी राजस्थान गुरुग्राम के पास आभानेरी भी घूमने के लिहाज़ से बेहद खास है। यहाँ भी इतिहास से जुड़ी कई खास चीज़ें देखने को मिल जाती हैं। गुरुग्राम से ये जगह 200 किमी की दूरी पर है जहां पहुंचने में मात्र 4 घंटे का ही समय लगता है।