हरियाणा का ये छोरा, विदेशी कंपनियों को दे रहा कड़ी टक्कर

Must Read

डी पांडेय
डी पांडेयhttp://Heraldhindi.com
I keep my eyes wide open and observe everything minute. I strive for development and I live for Content Writting.

पानीपत: हम जानते हैं कि देश में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज कई युवा भी पीएम मोदी की इस मुहिम से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं मेक इन इंडिया योजना भी इसमें अपना महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही है। आज हम आपको एक युवा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने देसी कंपनी को शुरू करने की पहल की है। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले इस युवा का नाम रोहित नंदवानी है। रोहित का उद्देश्य ऐसी कंपनी बनाने का है जो विदेशी कंपनियों को टक्कर दे सके। वहीं रोहित अपनी इस कंपनी से कम दामों में ऊंची गुणवत्ता का उत्पाद लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। तीन साल पहले रोहित ने अपनी इस कंपनी को शुरू किया था जिसमें आज कई लोग निवेश भी कर रहे हैं। कई बड़ी कंपनियाँ आज रोहित की इस कंपनी के साथ हाथ मिला रही हैं। वहीं शार्क टैंक इंडिया में भी उन्हें 1 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है।

इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी बेच चुके हैं रोहित

रोहित कई तरह के ऑडियो गैजेट भी बेचते हैं। और इसके साथ साथ उनकी ये कंपनी फिटनेस बैंड भी बेचते है। आज वे अपनी कंपनी में बनाए इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी बेच चुके है। अपनी इस कंपनी से रोहित करोड़ों रूपये की कमाई भी कर चुके हैं। वहीं अब वे अपनी कंपनी का टर्नओवर 40 करोड़ रूपये तक पहुंचाना चाहते हैं. यही नहीं बल्कि रोहित अपने हुनर से विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

नौकरी के दौरान सीखते थे काम

दरअसल रोहित ने बीबीए की पढ़ाई बेंगुलुरु से पूरी की है। इस दौरान उन्होंने एक साल तक स्टार्टअप में नौकरी भी की थी। वे इस कंपनी में 8 घंटे के बाद भी रहते थे और काम सीखा करते थे। इस दौरान ही उन्होंने कंपनी के बारे में कई अहम जानकारी इकट्ठा की थी और बिज़नस कैसे चलाया जाता है इस बात को भी सीखा था। इस दौरान जब उन्होंने खुद की कंपनी को शुरू किया तो उन्हें परेशानी आई लेकिन रोहित ने हार नहीं मानी। इसके बाद रोहित ने अपनी वेबसाइट भी बनाई थी। जिसके बाद धीरे धीरे अब उन्हें ऑर्डर भी मिलने लगे थे। आज लाखों लोग उनके ग्राहक बन चुके हैं। रोहित आज भारत के युवाओं को सस्ते दामों पर ही अच्छी गुणवत्ता वाले गैजेट उपलब्ध करा रहे हैं। जिसकी हर कोई तारीफ भी कर रहा है। वहीं उनकी कंपनी भी अब खूब सुर्खियां बटोर रही है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

फैमिली मैन 3 को लेकर मनोज बायपेयी ने दी जानकारी, जानिए कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोज बायपेयी इस समय काफी सुर्खियों में हैं हाल ही में उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज किया गया है जिसे...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े