22साल के रिश्ते को छोड़ इस लड़की के प्यार में दीवाने थे हिमेश रेशमिया, ऐसी रही दूसरी पत्नी के साथ लव स्टोरी

Must Read

राजकुमार मित्तल
राजकुमार मित्तलhttps://heraldhindi.com/
I am The Best Employee of City Mail Publications and I am Also a Co Founder of this website Herald Hindi because I Advice company to start a separate Section For entertainment news

हिमेश रेशमिया एक जाने माने गायक हैं। इंडस्ट्री में हिमेश ने अपना अलग ही नाम बनाया है। आज भी बच्चा बच्चा उनके गानों को खूब पसंद करता है। एक समय पर था हिमेश के गानों का ट्रेंड भी हो गया था। वहीं अपने काम को लेकर हिमेश ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं हिमेश की पर्सनल लाइफ में भी कम उथल पुथल नहीं रही। हिमेश ने भी दूसरी शादी की है।

दूसरी शादी करने के लिए हिमेश ने 22 साल पुरानी शादी को भी तोड़ दिया था। हालांकि हिमेश और उनकी पहली पत्नी कोमल ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से ही ये फैसला किया है। वहीं कुछ लोगों ने इस रिश्ते के टूटने का कारण भी हिमेश की दूसरी पत्नी सोनिया को माना लेकिन खुद कोमल ने इस बात से इंकार कर दिया था। आइए जानते हैं हिमेश की लव स्टोरी से जुड़ी खास बातें।

बता दें कि हिमेश को सुरों का बादशाह भी कहा जाता है। अपनी गायकी से हिमेश अब तक कई लोगों का दिल जीत चुके हैं। हिमेश ने 1995 में कोमल के साथ शादी रचाई थी। दोनों करीब 22 सालों तक एक साथ रहे जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। वहीं दोनों के अलग होने का कारण हिमेश की दूसरी पत्नी सोनिया को माना गया था। हालांकि कोमल ने खुद इस बात से इंकार किया था।

वहीं हिमेश और कोमल ने ये भी कहा था किवे दोनों एक दूसरे के परिवार का हमेशा हिस्सा रहेंगे। बताया जाता है कि हिमेश ने सोनिया को 2006 में ही डेटिंग करना शुरू कर दिया था। वहीं इसके बाद दोनों कई रोमांटिक डेट्स पर भी जाते थे। खबर तो ऐसी भी आई थी कि दोनों हिमेश के तलाक होने से पहले ही लिव इन में भी रह रहे थे।

2016 में हिमेश ने कोमल के संग तलाक लेने की अर्जी भी डाल दी थी। हालांकि इस दौरान भी हिमेश और सोनिया के रिश्ते के बारे में किसी को नहीं पता था। वहीं तलाक के बाद 2018 में हिमेश ने पूरी दुनिया के सामने सोनिया का हाथ थाम लिया। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे से जिंदगी बिता रहे हैं। माना जाता है कि हिमेश सोनिया के प्यार में दीवाने थे इसलिए उन्होंने 22 साल की शादी को भी छोड़ दिया।

- Advertisement -spot_img

Latest News

बेहद शानदार और दमदार है साउथ की ये 10 फिल्में, बताई जाती हैं ऑल टाइम बेस्ट

साउथ फिल्म जगत में भी अब तक कई फिल्मों को बनाया जा चुका है लेकिन अक्सर ऐसी कई फिल्में...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े