फरीदाबाद : हम जानते हैं कि अब गर्मी का मौसम आ गया है। वहीं जल्द ही बच्चों की गर्मियों की छुट्टियाँ भी पड़ने वाली है। आइसेमें लोग ठंडी जगह पर जाना पसंद करते हैं। दिल्ली एनसीआर से कई लोग हरिद्वार, ऋषिकेश जैसी जगहों पर भी जाते हैं। ऐसे में अब हरियाणा रोडवेज भी यात्रियों को खास सुविधा देने जा रही है। अब जल्द ही बल्लभगढ़ बस अड्डे से यात्रियों को ऋषिकेश के लिए भी बस सेवा मिलने वाली है।
पहले भी हरियाणा रोडवेज ये सुविधा देता था लेकिन महामारी के कारण इस सेवा को कुछ समय से बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब इस सेवा को वापस से शुरू किया जा रहा है। जल्द ही लोग अब बल्लभगढ़ से सीधा ऋषिकेश जा सकेंगे। इसके अलावा भी इस बाद अड्डे से कई अन्य बसों का संचालन भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से।
बल्लभगढ़ से ऋषिकेश के लिए मिलेगी बस सेवा
बता दें कि इस समय कई लोग हरिद्वार, ऋषिकेश जैसी ठंडी जगहो पर वेकेशन के लिए जा रहे हैं। वहीं कई जगहों से सीधी यातायात सुविधा न मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानी भी आती है। लेकिन अब बल्लभगढ़ से ऋषिकेश के बीच लोगों को सफर करने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा। अब जल्द ही वापस से बल्लभगढ़ से ऋषिकेश के लिए हरियाणा रोडवेज बस चलाने वाला है। महामारी से पहले भी इस रूट पर बस चलाई जाती थी।
लेकिन महामारी के कारण इस बस सेवा को पिछले 1 साल से बंद कर रखा था। लेकिन अब वापस से इस रूट पर बस सेवा देने का काम चल रहा है। इसके लिए अब उत्तराखंड सरकार को टैक्स भी जमा कराया जाना है। अनुमति मिलने के बाद ही इस बस सेवा को भी शुरू कर दिया जाएगा। ये बस बल्लभगढ़ से शुरू होकर एनआईटी डिपो और दिल्ली होती हुई ऋषिकेश ही जाएगी। ऐसे में अब कई लोगों को इस बस सेवा से काफी लाभ मिलने वाला है।
बल्लभगढ़ से इतने बजे रवाना होगी बस बताया जा रहा है कि ये बस बल्लभगढ़ से रोजाना रात 8.30 बजे चलेगी। वहीं इसके अलावा भी कई रूटों पर नई बसें चलाई जाने वाली है। डीआई धर्मवीर ने बताया है कि फिलहाल चंडीगढ़ के लिए 11 बसें चलाई जा रही हैं जिसमें पहले बस 3.40 पर रवाना होती है। वहीं अब दोपहर के समय भी एक और बस चंडीगढ़ के लिए चलाई जाने वाली है। वहीं अब यात्रियों की संख्या को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।