चंडीगढ़ : हम जानते हैं कि फ़रीदाबाद को हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों में गिना जाता है। वहीं ये शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में भी आता है। फ़रीदाबाद की हवा वाकई काफी प्रदूषित हो चुकी है। ऐसे में अब इस शहर में पौधे लगाने पर तेजी से काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही देश में 11 लाख पौधे लगाए जाने वाले हैं। ये सभी पौधे जापान की मियावाकी पद्धति के अनुसार ही लगाए जाने वाले हैं।
बता दें कि शहर में 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे वहीं 10 लाख पौधे डिवाइडर और ग्रीनबेल्ट पर लगाए जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार इसके लिए राज्य स्तर पर ही संयुक्त बागवानी शाखा भी तैयार की जाने वाली है। इसके लिए अब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी मंजूरी दे दी है। ऐसे में देश को साफ हवा मिलने में भी मदद होगी।
जापानी मियावाकी पद्धति से लगाए जाएंगे पौधे
बता दें कि अब सरकार शहर की हवा को साफ करने के लिए बेहतर से बेहतर योजना पर काम कर रही है। ऐसे में अब जापान की मियावाकी पद्धति के अनुसार ही शहर में पौधे लगाए जाने वाले हैं। जिसमें से शहर में 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे और 10 लाख झाड़ीनुमा पौधे डिवाइडर और ग्रीनबेल्ट में लगाए जाने वाले हैं। इसके लिए राज्य स्तर पर ही संयुक्त बागवानी शाखा को भी शुरू किया जाएगा और इसी शाखा द्वारा ही पौधों की निगरानी रखी जाने वाली है।
बता दें कि इसे जापान के पर्यावरणविद अकीरा मियावाकी द्वारा ही लाया गया था। इस पद्धति में पौधों को आधे से भी कम फीट की दूरी पर रोपा जाता है। वहीं इस पद्धति का उद्देश्य वन को विकसित करने का ही होता है। वहीं माना जाता है कि इस पद्धति में पौधे धूप को जमीन पर नहीं आने देते हैं। वहीं पौधे ऊपर ही ओर ही उगते हैं। इन पौधों को 3 साल बाद देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है।
शहर के सुंदरीकरण को मिलेगा बढ़ावा
बता दें कि शहर में ग्रीनबेल्ट और डिवाइडरों में 10 लाख झाड़ीनुमा पौधे लगाए जाने की योजना है। ये पौधे सिर्फ 6-7 फुट तक ही बढ़ते हैं और इनमें फूल भी आते हैं। इससे शहर के सुंदरीकरण में भी मदद मिलेगी। वहीं यही पौधे ऑक्सिजन भी खूब देते हैं। बताया जा रहा है कि इन पौधों की निगरानी भी संयुक्त बागवानी शाखा द्वारा ही की जाने वाली है। जानकारी के अनुसार इसी शाखा के लोग ही रोजाना पौधों में पानी भी देंगे। वहीं एक लाख पौधे ट्री गार्ड के अंदर लगाए जाने वाले हैं ताकि जानवर इन्हें नुकसान न पहुंचा सकें।