हरियाणा में मिला 7000 साल पुराना शहर, सोने की फैक्ट्री का भी पता चला

Must Read

हिमेश ठाकुर
हिमेश ठाकुर
My Profession is a god for me. I Love to Write entertainment news.

हिसार। हरियाणा में अचानक से 7 हजार साल पुराना एक शहर मिला है। हैरत की बात है कि इस पूरे शहर के साथ एक सोने की फैक्ट्री भी मिली है, जिसे देखकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है। इस पुराने शहर में मकानों का ढांचा और रसोई के प्रमाण भी मिले हैं। भारतीय पुरात्व विभाग ने जब इस शहर को खोजा तो वह उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें सोने की फैक्ट्री का पता चला, यही नहीं बल्कि पुरातत्व विभाग को खुदाई के दौरान सोने और तांबे के गहने भी मिले हैं। इससे साबित होता है कि सात हजार साल पुराने इस शहर में बड़े पैमाने पर व्यापार और कारोबार होता रहा होगा।

हिसार के राखीगढ़ी में मिला यह शहर हरियाणा के शहर हिसार के गांव राखीगढ़ी में हैरान कर देने वाले इस शहर की कुछ और सच्चाई भी सामने आई है। पुरातत्व विभाग को खुदाई के बाद इस पुराने शहर में रहने वाले लोगों के 38 कंकाल भी मिले हैं। इनमें से 2 महिलाओं के कंकाल हैं, जिनके पास से चूडियां, तांबे जडि़त शीशा और कुछ बर्तन हासिल हुए हैं। इनमें से एक कंकाल का डीएनए परीक्षण भी करवाया गया, जिससे पता चला कि वह मूलरूप से अपने देश भारत के ही रहने वाले थे। पुरातत्व विभाग की मानें तो राखीगढ़ी में हड़प्पा कालीन सोने की फैक्ट्री भी मिली है, जोकि करीब पांच हजार साल पुरानी है। पुरातत्व विभाग के अनुसार प्रमाणों के आधार पर उन्होंने गांव राखीगढ़ी में करीब 32 साल पहले खुदाई का काम शुरू किया था। जैसे जैसे वह खुदाई करते गए वैसे वैसे उनके सामने हजारों साल पुराने इस शहर के कई चौंकाने वाले प्रमाण मिलते गए। इसमें से ही एक सोने की फैक्ट्री का पता चलना भी है। इसके अलावा भी विभाग को कई और महत्वूपूर्ण सामान भी मिला है।

हड़प्पा काल के दस्तावेज भी मिले अधिकारियों ने बताया कि इस खुदाई के दौरान जिस सोने की फैक्ट्री का पता चला है, वहां सोने की मात्रा काफी कम है। इसके साथ ही कुछ लिखित दस्तावेज भी मिले हैं, जिन पर हडप्पा कालीन में इस्तेमाल होने वाली लिपि लिखी हुई मिली है। फिलहाल इस लिपि को पढऩे का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक इसे पढऩे में सफलता नहीं मिली है। मगर कहा जा रहा है कि इस लिखाई को जल्द से जल्द पढ़ लिया जाएगा, जिसके बाद कई और रहस्यों से पर्दा हट सकेगा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस जगह को अभी खुला रखा जाएगा और वहां से जो चीजें मिली हैं , उन्हें म्यूजिम केंद्र में रखा जाएगा। फिलहाल खुदाई के काम को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

- Advertisement -spot_img

Latest News

यह अभिनेता निभा चुका है खूंखार विलेन का किरदार, टॉप 5 फिल्मों से बटोरी सुर्खियां

फिल्म जगत में कई सितारे हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। इन्हीं सितारों...
- Advertisement -spot_img

और भी पढ़े